मिर्जापुर से सोनभद्र जाने के लिए ये रूट है सबसे बेस्ट, नहीं देना पड़ेगा कोई टोल, इतने KM का होगा सफर

मिर्जापुर से सोनभद्र जाने के लिए ये रूट है सबसे बेस्ट, नहीं देना पड़ेगा कोई टोल, इतने KM का होगा सफर


Last Updated:

Mirzapur News: मिर्जापुर शहर या मां विंध्यवासिनी धाम की तरफ से सोनभद्र जाना चाहते हैं तो मिर्जापुर वाया मड़िहान का सड़क आपके लिए सबसे बेस्ट है. इसका प्रयोग करके आप करीब 75 किलोमीटर की दूरी तय करके सोनभद्र जिले में पहुंच सकते हैं, जहां सोनभद्र पहुंचकर आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी घूम सकते हैं.

Top Deals Inside

मिर्जापुर: अगर आप भी मिर्जापुर जिले से सोनभद्र जाना चाहते हैं और आपको टोल भी नहीं देना है तो यह खबर आपके लिए है. मिर्जापुर से सोनभद्र जाने के लिए चार ऐसे रास्ते हैं, जिनमें दो बेहद शार्टकट रास्ते हैं और दो नेशनल हाईवे और राज्य मार्ग हैं. इनका प्रयोग करके आप सोनभद्र जा सकते हैं. महज एक मार्ग पर आपको टोल देना पड़ेगा. वहीं, तीन मार्गो से बिना टोल दिए और कम दूरी तय करके आप सोनभद्र पहुंच सकते हैं.

सोनभद्र पहुंचकर आप खूबसूरती का दीदार भी कर सकते हैं. मिर्जापुर के पड़ोसी जनपद होने के नाते भारी संख्या में लोगों का आवागमन एक दूसरे जनपदों में होता है. मां विंध्यवासिनी धाम में आने वाले भक्त भी सोनभद्र से होते हुए अन्य राज्यों में जाते हैं.

पूरे रास्ते नहीं मिलेगा टोल
मिर्जापुर शहर या मां विंध्यवासिनी धाम की तरफ से सोनभद्र जाना चाहते हैं तो मिर्जापुर वाया मड़िहान का सड़क आपके लिए सबसे बेस्ट है. इसका प्रयोग करके आप करीब 75 किलोमीटर की दूरी तय करके सोनभद्र जिले में पहुंच सकते हैं, जहां सोनभद्र पहुंचकर आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी घूम सकते हैं. खास बात है कि इस रास्ते पर आपको एक भी टोल नहीं मिलेगा.

यह टू लेन का राज्य मार्ग है, जहां कुछ स्थानों पर हल्का जाम मिलता है, जिसके बाद आप महज दो से ढाई घंटे में सोनभद्र की दूरी तय कर सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं परेशान होने की भी आवश्यकता नहीं है. सोनभद्र से आप झारखंड, सिंगरौली और छत्तीसगढ़ भी जा सकते हैं.

वाराणसी बॉर्डर व चुनार के लिए बेस्ट मार्ग

अगर आप चुनार या वाराणसी की तरफ से सोनभद्र जाना चाहते हैं तो वाराणसी शक्ति नगर राज्यमार्ग बेस्ट है. हालांकि, यहां पर आपको टोल देना पड़ेगा. अगर आप इस मार्ग से सोनभद्र जाएंगे तो आपके करीब 165 रुपए कार के लिए टोल लेने पड़ेंगे. यह राज्यमार्ग सबसे बेस्ट है, यहां पर आपको जाम के झाम में परेशान नहीं होना पड़ेगा. कुछ ही घंटे में आप सोनभद्र जा सकेंगे. चुनार से सोनभद्र की दूरी 80 किलोमीटर है. सोनभद्र से होते हुए शक्तिनगर सहित अन्य स्थानों पर जा सकते हैं. यह वाराणसी और चुनार की तरफ के लोगों के लिए बेस्ट रुट माना जाता है.

बेस्ट शॉर्टकट रूट
अगर आप कार से रीवा-वाराणसी मार्ग से सोनभद्र जाना चाहते हैं तो आपके लिए लालगंज-कलवारी मार्ग सबसे बेस्ट है. लालगंज-कलवारी मार्ग से होते हुए आप मड़िहान आ जाएंगे और सोनभद्र की तरफ आसानी से जा सकते हैं. खास बात यह है कि आपको टू लेन की सड़क मिलेगी. चमचमाती हुई सड़क की मदद से आप लालगंज से कलवारी आ जाएंगे, जहां कलवारी से आप मड़िहान जाकर मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग से सोनभद्र जा सकते हैं. अगर घोरावल जाना चाहते हैं तो भी यह मार्ग आपके लिए सबसे बेस्ट है.



Source link