Dehradun News : देहरादून में करवा चौथ के लिए आई ऐसी थालियां, देखती रह जाएंगी पड़ोसन, पति भी हो जाएंगे कायल

Dehradun News : देहरादून में करवा चौथ के लिए आई ऐसी थालियां, देखती रह जाएंगी पड़ोसन, पति भी हो जाएंगे कायल


देहरादून. समय के साथ त्योहार मनाने के अंदाज में भी खूबसूरत बदलाव आए हैं. किसी जमाने में करवा चौथ की पूजा के लिए साधारण स्टील की थाली और लुटिया ही हर घर की पसंद होती थी, लेकिन आजकल इस परंपरा को नया रूप मिल चुका है. अब बाजार में मीनाकारी की नक्काशी, गोटा-पत्ती की चमक, लेजर कटिंग और शानदार 3D प्रिंट वाली थालियों व करवों की धूम है. सुहागिनें सिर्फ अपने पहनावे पर ही नहीं, बल्कि पूजा की सामग्री पर भी खास ध्यान दे रही हैं. यही वजह है कि आज की महिलाएं अपने लहंगे और साड़ी के रंग-रूप से मैचिंग पूजा थाली और करवा पसंद कर रही हैं. आस्था और आधुनिक फैशन का यह बेहतरीन मिलन करवा चौथ के इस पावन पर्व को और भी यादगार बना रहा है.

लोकल 18 से देहरादून की दुकानदार अंजू बताती हैं कि करवा चौथ पहले उत्तराखंड के पहाड़ों पर नहीं मनाया जाता था, लेकिन अब धीरे -धीरे सभी यहां भी महिलाएं इसे मनाने लगी हैं. मॉर्डन एरा की हर चीज में बदलाव आया है. वक्त के साथ-साथ अब करवा चौथ की थालियां भी नईं वैरायटी के साथ पलटन बाजार में पहुंची हैं. 29 अक्टूबर को इस साल यह त्योहार मनाया जाएगा.

क्या-क्या विकल्प

अंजू बताती हैं कि कई तरह के करवा चौथ सेट यहां बिक रहे हैं. इनकी कीमत 300 रुपये से शुरू होती है. जैसे-
1- हैंडक्राफ़्टेड और हैंड-पेंटेड थाली- इन थालियों में लाल और गोल्डन बेस पर हाथ से पेंट किए गए डिजाइन, जैसे मोर का पैटर्न, स्वास्तिक या पारंपरिक भारतीय कला बहुत पसंद की जा रही है.

2- गोटा-पट्टी और फ्लोरल थाली- पिंक, पीच या लाल स्टील की थाली पर गोटा-पट्टी लेस, फूल और मोतियों का काम इनमें होता है. इसमें मैचिंग छलनी और लोटा भी सेट के साथ आता है.
3- कुंदन और मिरर वर्क थाली- सादी धातु की थाली पर सुंदर शीशे, कुंदन, स्टोन और जरी की हैवी सजावट से बनी थालियां बहुत पसंद की जा रही हैं.

4- पोम-पोम और बीड्स वाली 3 लेयर थाली- किनारों पर रंग-बिरंगे पोम-पोम, मोतियों और लटकन वाली ट्रेंडी थालियों की काफी डिमांड है.

5- रेडिमेड 6 पीस थाली सेट- इसमें थाली के साथ चलनी, कलश/लोटा, दो कटोरी और एक छोटा दीया शामिल होता है, जो मैचिंग थीम में सजा होता है. अब महिलाओं के लिए लहंगा और साड़ियों से मैच करते हुए करवा थाली सेट भी बाजार में आ गए हैं. इनके अलावा, मीनावर्क, थ्री दी पेंटिंग समेत कई थालियों की भी काफी डिमांड है.



Source link