Last Updated:
75 Year Old Man 30 Year Old Girl Marriage: यूपी में इटावा के औरेया में 75 साल के रामसुघर और 30 साल की रानी का ब्याह फर्जी निकला. सोशल मीडिया पर फेम और पैसा कमाने के लिए यह शादी का नाटक प्लान किया गया था. अब खुद रानी सामने आई है और उसका वीडियो वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
फर्जी शादी सोशल मीडिया पर वायरल.
औरैया : 75 साल के राम सुघर और 35 साल की रानी की शादी को लेकर बड़ी खबर है. सगाई कर सुर्खियों में आई उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अरियरी गांव की यूट्यूब पर रीना राजपूत अब अपने पति के पास वापस लौट आई है और उसने बुजुर्ग से शादी करने से साफ-साफ इनकार कर दिया है.
रीना राजपूत ने इस सिलसिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. जिसमें रीना राजपूत साफ-साफ कह रही है कि अब उसको डुकरे से कोई मतलब नहीं है क्यों कि वह उसकी बेटी राधा की बातों में आ गई थी जिसके बाद वह राधा के 75 साल के पिता राम सुघर से शादी करने के लिए तैयार हो गई थी. लेकिन जैसे ही सगाई का वीडियो सामने आया है और उसके बाद उसके पति से उसका विवाद शुरू हो गया है. अब मैं अपने पति के पास वापस लौट आई है उसका पति भी उसके पास वापस आ गया है.
मेरा पति मेरे पास आ गया
रीना राजपूत करीब सवा दो मिनट के अपने वीडियो में अपने पति के साथ गले में माला डाल करके यह कहती हुई नजर आ रही है कि उसका पति उसके पास आ गया है. वह अब अपने पति और बच्चों के साथ में ही रहेगी. उसने राधा के पिता के साथ सगाई का नाटक अपनी सहेली राधा के कहने पर किया.
अपने वीडियो में राधा यह है बात भी कह रही है कि उसने अपने पति को कोई तलाक नहीं दिया था. इसलिए उसकी दूसरी शादी नहीं हो सकती है. अब उसका पति उसके साथ में है जिसके साथ वह अपनी आगे की जिंदगी बसर करेगी. रीना ने इसके साथ ही वीडियो कर्मियों को भी चेतावनी दी है. अगर उसे इंटरव्यू के लिए परेशान किया तो वह इस सिलसिले में पुलिस कार्रवाई भी करेगी.
सगाई के वीडियो में 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज
बताते चलें कि जब यह पूरा मामला सामने आया था. उसी समय ऐसा शक जताया जा रहा था कि बुजुर्ग के साथ में 30 साल की युवती की शादी केवल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए ही है. असल जिंदगी मे शादी का कोई मकसद नहीं था. रीना राजपूत ने कुछ दिन पहले राधा के पिता 75 वर्षीय राम सुघर से कथित सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था. जैसे ही वीडियो 6 मिलियन पार हुए, वैसे ही इन्होंने यू टर्न ले लिया और इन्होंने अपने असली पति के साथ वीडियो डालना शुरू कर दिया.
अब रानी ने शादी से किया इंकार
रीना ने आज एक वीडियो डाला है जिसमें उसने राम सुघर से शादी करने से इनकार कर दिया है, और उसने बोला है कि अब वह अपने पति के ही साथ रहेगी. राम शुघर और रीना की सगाई का मामला सामने आने के बाद इस बात की चर्चा थी कि सोशल मीडिया से पैसे वाला बनना है, इसलिए आजकल वह कुछ भी करने पर उतारू है. पहले दिन से ही इस मामले में कोई सच्चाई थी और पब्लिक है कि ऐसे मामलों में इतना इंटरेस्ट लेती है कि लाइक, शेयर कमेंट और रीच बढ़ाना. इसलिए ऐसे लोग अपने मकसद में कामयाब हो जाते हैं. क्यों फेक कंटेंट को इतनी तबज्जो दी जाती है?
पहले शादी से इंकार कर चुके रामसुघर
इससे पहले 30 साल की रीना से शादी करने का ऐलान करने वाले 75 साल के रामसुगर ने शादी से इंकार करते हुए सगाई को नाटक करार दिया था. उनका कहना है कि यह सब उन्होंने अपनी बेटी के कहने पर किया ओर वह राधा से कोई शादी करने नहीं जा रहे है.