Last Updated:
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए पांच प्रतिशत डीए की घोषणा की. क्लास फोर कर्मचारियों और पेंशनरों को दस हजार रुपये एरियर भी मिलेगा.
दिवाली से पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के साढ़े तीन लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है.
शिमला. हिमाचल प्रदेश में दिवाली से पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के साढ़े तीन लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है. शिमला में प्रेस वार्ता में सीएम ने 5 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की. सीएम ने कहा कि क्लास फोर कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए के अलावा 10 हजार रुपये का एरियर देने का ऐलान किया और साथ ही कहा कि पेंशनरों को 10 हजार रुपये मिलेंगे.
सीएम ने कहा कि दीपावली पर कर्मचारियों को 4% डीए के साथ ही बीते साल का पेंडिंग 1% फीसदी डीए मिलेगा, जो कि 5% होगा.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम सुक्खू ने कहा कि जय राम सरकार ने 5 सालों में 43 हजार 261 करोड़ का कर्ज लिया और हमारी सरकार ने अब तक के कार्यकाल में 22 अक्टूबर 2026 तक 37 हजार 781 करोड़ का कर्ज लिया. मौजूदा समय में हिमाचल पर 99 हजार 564 करोड़ का कर्ज है. जय राम ठाकुर झूठ बोलते हैं कि प्रदेश पर 1 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज हो गया है. लोगों के विरोध प्रदर्शनों पर सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना लोगों का और कर्मचारियों का अधिकार है.