बुजुर्गों को FD पर कहां म‍िल रहा सबसे ज्‍यादा ब्‍याज, समझ लीजिए कैलकुलेशन, होगा मोटा मुनाफा

बुजुर्गों को FD पर कहां म‍िल रहा सबसे ज्‍यादा ब्‍याज, समझ लीजिए कैलकुलेशन, होगा मोटा मुनाफा


अगर आपके घर के बुजुर्गों ने जीवन भर की गाढ़ी कमाई जोड़ रखी है और उसे बैंक में एफडी (FD) करके सुकून की ब्याज खाने का मन बना रहे हैं, तो रुक‍िये. अक्टूबर 2026 का ताजा अपडेट आ गया है. बड़े-बड़े बैंक बुजुर्गों को लुभाने के लिए 7.45% सालाना तक का तगड़ा ब्याज बांट रहे हैं. हम आपको बता रहे हैं क‍ि कौन सा बैंक सीन‍ियर स‍िटीजन को सबसे ज्‍यादा ब्‍याज ऑफर कर रहा है.

बैंक ऑफ इंडिया
सबसे ज्‍यादा ब्‍याज देने की लिस्ट में सबसे ऊपर है बैंक ऑफ इंडिया. ये बैंक 3 साल की एफडी कराने वाले बुजुर्गों को सबसे ज्यादा 7.45% का रिटर्न दे रहा है. अगर आप 1 साल के लिए पैसा फंसाएंगे तो 7% और 5 साल के लिए रखेंगे तो 6.75% ब्याज मिलेगा.

बैंक ऑफ बड़ौदा और एक्सिस बैंक भी कम नहीं
बैंक ऑफ बड़ौदा अपनी 555 दिन वाली ‘बॉब गोल्डन गोल’ स्कीम में 7.25% दे रहा है (1 और 3 साल पर 6.75%, 5 साल पर 6.90%). वहीं एक्सिस बैंक में अगर 5 से 10 साल के लिए पैसा जमा किया, तो सीधा 7.25% ब्याज मिलेगा (1 साल पर 6.75%, 3 साल पर 7%).

प्राइवेट दिग्गजों का हाल (HDFC और ICICI)
ये दोनों बैंक अधिकतम 7.10% का ब्याज दे रहे हैं. एचडीएफसी में 1 साल पर 6.75%, 3 साल पर 6.95% और 5 साल पर 6.90% मिलेगा. आईसीआईसीआई में भी 1 साल का रेट 6.75% है, लेकिन 3 साल वाले पर 6.95% और 5 साल वाले पर 7.10% का जुगाड़ है.

स्टेट बैंक (SBI) का क‍ितना
एसबीआई 5 से 10 साल की लंबी एफडी पर 7.05% का ब्याज दे रहा है. अगर 1 साल के लिए पैसा रखेंगे तो 6.75% और 3 साल के लिए 6.80% ब्याज मिलेगा.

पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक
पीएनबी में 444 दिन के लिए पैसा रखेंगे तो 7.10% मिलेगा. बाकी 1, 3 और 5 साल के लिए क्रमश: 6.75%, 6.80% और 6.85% ब्याज है. केनरा बैंक 555 दिन की एफडी पर 7.10% दे रहा है, और 1, 3, 5 साल पर एकमुश्त 6.75% का रेट है.

कोटक और यूनियन बैंक
कोटक महिंद्रा बैंक 2 से 3 साल वाली एफडी पर 7.15% दे रहा है (1 साल पर 6.85%, 3 साल पर 6.90%, 5 साल पर 6.75%). यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 555 दिन पर 7.05% दे रहा है, लेकिन 1, 3 और 5 साल के लिए रेट गिरकर क्रमश: 6.70%, 6.60% और 6.50% रह जाते हैं.

पैसा लगाने से पहले ये जरूर देख लें

स‍िर्फ सबसे ज्‍यादा ब्‍याज न देखें: सिर्फ अधिकतम ब्याज का बोर्ड देखकर मत ललचाइये. ये चेक करिए कि आप जितने साल के लिए पैसा रख रहे हैं, उस पर बैंक कितना दे रहा है. हर मियाद का रेट अलग होता है.

बीच में पैसा निकाला तो कटेगा: अगर समय से पहले एफडी तुड़वा ली, तो बैंक वाले पेनाल्टी के तौर पर कुछ पैसा काट लेंगे और ब्याज भी कम मिलेगा.

टैक्स भी लगेगा: एफडी से जो कमाई होगी, उस पर नियम के हिसाब से इनकम टैक्स भी कट सकता है. अगर खर्चे के लिए हर महीने या हर तिमाही ब्याज चाहिए, तो वो ऑप्शन भी बैंक में मौजूद होता है.

पैसा एकदम सुरक्षित है:  सरकार की एक संस्था है DICGC, जिसके तहत आपका 5 लाख रुपये तक मूलधन और ब्याज मिलाकर पूरी तरह सुरक्षित रहता है. बैंक डूबे तब भी ये पैसा आपको मिलेगा ही मिलेगा.



Source link