करवाचौथ पर ट्रेंड में हैं ये 6 हैंड मंगलसूत्र के डिजाइन्स, देगा मॉडर्न लुक
Last Updated:
Karwa Chauth Hand Mangalsutra Design : अगर आप इस करवाचौथ अपने लुक में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं, तो हैंड मंगलसूत्र डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. यह हाथ में पहना जाने वाला जूलरी पीस है, जिसमें मंगलसूत्र के पारंपरिक काले मोतियों के साथ चेन, ब्रेसलेट जैसे डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं. यह साधारण हाथों की जूलरी से अलग दिखता है और मॉडर्न के साथ ट्रेडिशनल लुक भी देता है. अपनी वाइफ को अगर आप तोहफा देना चाहते हैं तो यह एक बेहतरीन गिफ्ट आइडिया हो सकता है. देखें डिजाइन्स.
करवाचौथ का त्योहार भारतीय संस्कृति में सुहाग, प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. इस पावन अवसर पर हर विवाहिता अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती है. इस दिन सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है. आज की मॉडर्न और कामकाजी महिलाएं भारी-भरकम गहनों की जगह हल्के और ट्रेंडी ज्वेलरी विकल्प पसंद करती हैं, जिन्हें आसानी से रोजमर्रा के पहनावे के साथ भी कैरी किया जा सके. यही वजह है कि इस बार करवाचौथ के खास मौके पर गले के ट्रेडिशनल मंगलसूत्र से अधिक ‘हैंड मंगलसूत्र’ यानी ब्रेसलेट स्टाइल मंगलसूत्र(Modern Mangalsutra Design) ट्रेंड कर रहा है. चलिए देखते हैं लेटेस्ट डिजाइन्स.(Image Credit: pinterest)
2. फ्लोरल मोटिफ्स डायमंड स्टडेड हैंड मंगलसूत्र (Floral Motif Diamond hand mangalsutra Design)- करवाचौथ पर फ्लोरल पैटर्न वाले हैंड मंगलसूत्र कलाई की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. इस डिजाइन में सोने या चांदी के बेस पर छोटे-छोटे फूलों की आकृति बनी होती है, जिसमें अमेरिकन डायमंड या क्यूबिक जिरकोनिया जड़े होते हैं. यह डिजाइन एथनिक कपड़ों, विशेषकर भारी साड़ियों और लहंगे के साथ बेहद गॉर्जियस लुक देता है. हाथों की सजी हुई मेहंदी के साथ जब यह फ्लोरल ब्रेसलेट स्टाइल मंगलसूत्र चमकता है, तो यह सुहागिनों के हाथों की शोभा को कई गुना बढ़ा देता है.(Image Credit: pinterest)
ट्रेडिशनल लक्ष्मी कॉइन डिजाइन (Traditional Laxmi Coin Hand mangalsutra Design)-अगर आप पारंपरिक लुक को आधुनिक अंदाज में पहनना चाहती हैं, तो लक्ष्मी कॉइन या टेम्पल ज्वेलरी पैटर्न वाला हैंड मंगलसूत्र बेहतरीन विकल्प है. इस डिजाइन में बीच में देवी लक्ष्मी का छोटा सा सिक्का या पारंपरिक मोटिफ होता है, जिसके दोनों तरफ काले और सुनहरे मोतियों की खूबसूरत लड़ियां गूंथी होती हैं. यह उन महिलाओं के लिए एकदम सही है जो मॉडर्न आउट्फिट पहनते हुए भी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव महसूस करना चाहती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4. इनफिनिटी और हार्ट शेप मॉडर्न हैंड मंगलसूत्र (Infinity & Heart Shape Hand Mangalsutra Design)- पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक इनफिनिटी और हार्ट शेप वाले डिजाइन इन दिनों काफी चलन में हैं. करवाचौथ के त्योहार पर अपने जीवनसाथी के प्रति प्यार जताने के लिए यह डिजाइन सबसे रोमांटिक माना जा रहा है. इस हैंड मंगलसूत्र में बीच में ‘इनफिनिटी’ (अनंत) का चिह्न या दिल के आकार का खूबसूरत पेंडेंट बना होता है, जिस पर महीन स्टोन वर्क किया गया होता है. यह इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस, डिजाइनर गाउन या मॉडर्न अनारकली सूट के साथ कमाल का फ्यूजन लुक देता है.(Image Credit: pinterest)
5.कस्टमाइज्ड इनिशियल्स और नेम प्लेट हैंड मंगलसूत्र (Customized Initials & Name Plate Hamd Mangalsutra Design)- इन दिनों पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी का क्रेज सातवें आसमान पर है. करवाचौथ को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए आप अपने और अपने पति के नाम के पहले अक्षर (Initials) या एक छोटी नेम प्लेट वाला हैंड मंगलसूत्र चुन सकती हैं. इस तरह के डिजाइन बेहद यूनिक होते हैं और पर्सनल टच होने के कारण इन्हें विशेष रूप से पसंद किया जाता है. लड़कों में भी ये डिजाइन काफी पॉपुलर हो रहे हैं.(Image Credit: pinterest)
6. पर्ल ड्रॉप्स और एंटीक फिनिशिंग वाला रॉयल हैंड मंगलसूत्र (Antique Finish Pearl Drop Hand Mangalsutra Design)- अगर आपको रॉयल और क्लासिक लुक पसंद है, तो एंटीक फिनिशिंग और पर्ल ड्रॉप्स वाला हैंड मंगलसूत्र ट्राई करें. इस डिजाइन पर पारंपरिक कारीगरी की झलक मिलती है, जिसमें स्टोन या एंटीक गोल्ड पॉलिश का इस्तेमाल किया जाता है. नीचे की तरफ लटकती हुई छोटे मोतियों की बूंदें (Pearl Drops) इसे एक शाही और भारी लुक देती हैं, जो भारी भरकम सिल्क साड़ियों और राजस्थानी पोशाकों के साथ मॉर्डन लुक को भी ग्रेसफुल बनाती है.(Image Credit: pinterest)
करवाचौथ पर हैंड मंगलसूत्र स्टाइल करने के खास टिप्स: अपने हाथों में गाढ़ी रची हुई मेहंदी के साथ इस हैंड मंगलसूत्र को पहनें, जिससे इसकी खूबसूरती और ज्यादा उभरकर सामने आए.अगर आप हाथ में हैंड मंगलसूत्र या ब्रेसलेट मंगलसूत्र पहन रही हैं, तो बहुत ज्यादा भारी कड़े या चूड़ियां पहनने से बचें ताकि यह ब्रेसलेट हाइलाइट हो सके. अपनी स्किन के अनुसार गोल्ड प्लेटेड, रोज गोल्ड या एंटीक फिनिश का चुनाव करें जो आपकी त्वचा पर सबसे ज्यादा खिले.तो इस करवाचौथ अपने पारंपरिक श्रृंगार में इन ट्रेंडी हैंड मंगलसूत्र डिजाइंस को शामिल कर अपने लुक को ट्रेंडी और ट्रेडिशनल दोनों अंदाज दें.(Image Credit: pinterest)