दिल्लीवालों संभलकर, आज दोपहर में इन रूटों पर जाने से बचें, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्लीवालों संभलकर, आज दोपहर में इन रूटों पर जाने से बचें, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी


होमताजा खबरDelhi

दिल्लीवालों संभलकर, आज दोपहर में इन रूटों से बचें, ट्रैफ‍िक एडवाइजरी जारी

Last Updated:

दिल्ली में आज दोपहर में प्रदर्शन की संभावना के कारण बंगला साहिब से जंतर मंतर तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. पुलिस ने कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट समेत इन रास्तों से बचने की सलाह देते हुए ट्रैफ‍िक एडवाइजरी लागू की है.

Zoom

द‍िल्‍ली में जंतर मंतर के आसपास एक बार फ‍िर प्रदर्शन की संभावना के चलते द‍िल्‍ली पुल‍िस ने ट्रैफ‍िक एडवाइजरी जारी की है. (फाइल फोटो)

Delhi Traffic Advisory: दिल्लीवालों के लिए बेहद जरूरी खबर है. अगर आप दिल्ली के इन आधा दर्जन रास्तों का इस्तेमाल करते हैं तो यहां जाने से बचें. आज 23 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे बंगला साहिब गुरुद्वारा से जंतर मंतर की ओर बड़ी संख्या में प्रर्दशनकारियों के आने की संभावना है. जिसके चलते कुछ सड़कों पर दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा.

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने रूट को बदल लें क्योंकि प्रभावित इलाकों में और उसके आसपास आने-जाने वालों को ट्रैफिक जाम, रूट डायवर्जन और देरी का सामना करना पड़ सकता है.

इन रास्तों पर न जाएं
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक यात्रियों को सलाह दी जाती है कि इस समय के दौरान बंगला साहिब गुरुद्वारा, कनॉट प्लेस, पार्लियामेंट स्ट्रीट और जंतर मंतर के पास गैर-जरूरी यात्रा करने से बचें.

करें ये पांच बेहद जरूरी काम

  1. . अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए ज्यादा समय दें.
  2. . जाम से बचने के लिए, जहां तक हो सके, दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें.
  3. . सड़कों पर तैनात ट्रैफिक कर्मचारियों द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी और निर्देशों का पालन करें.
  4. . नई दिल्ली ट्रैफिक पुलिस यात्रियों से अनुरोध करती है कि वे सहयोग करें और ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें ताकि ट्रैफिक आसानी से चले.
  5. . रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें.

आने-जाने वालों के लिए सलाह

दिल्ली पुलिस ने उन लोगों को भी सलाह दी है जो किन्हीं प्रोग्राम या समारोहों में शामिल होने के लिए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि इस दौरान आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस और आस-पास की सड़कों की तरफ बिना वजह जाने से बचने की सलाह दी है. पुलिस का कहना है कि भीड़ से बचने के लिए जहां तक हो सके दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें. वेन्यू के पास सड़क किनारे और बिना इजाजत पार्किंग से बचें. ट्रैफिक के साइन, डायवर्जन और ट्रैफिक कर्मचारियों के दिए गए निर्देशों को फॉलो करें.अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और यात्रा के लिए ज़्यादा समय रखें.



Source link