karwa chauth 2026 vrat puja rules and vidhi for unmarried girls | सिर्फ विवाहित महिलाएं ही नहीं, आजकल कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं करवा चौथ का व्रत, इन

karwa chauth 2026 vrat puja rules and vidhi for unmarried girls | सिर्फ विवाहित महिलाएं ही नहीं, आजकल कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं करवा चौथ का व्रत, इन


होमताजा खबरधर्म

क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं करवा चौथ व्रत? जानें क्या कहती है मान्यता

Last Updated:

Karwa Chauth Vrat for Unmarried Girls: करवा चौथ का व्रत अब केवल विवाहित महिलाओं तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि आजकल कुंवारी कन्याएं भी अपनी मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए यह व्रत रखने लगी हैं. हालांकि, इस दौरान पूजा और व्रत से जुड़े कुछ विशेष नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है. अगर आप भी कुंवारी अवस्था में करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो इन 6 जरूरी नियमों के बारे में जरूर जान लें, ताकि व्रत का पूरा फल मिल सके.

Zoom

Karwa Chauth Vrat for Unmarried Girls: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास महत्व रखता है. यह पर्व हर वर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है और इस बार यह शुभ तिथि 29 अक्टूबर दिन गुरुवार को है. इस पावन दिन पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत का पारण करती हैं. लेकिन आज के समय में करवा चौथ का व्रत केवल विवाहित महिलाएं ही नहीं, बल्कि कई कुंवारी कन्याएं भी रखना शुरू कर दी हैं. वे अपने होने वाले पति या बॉयफ्रेंड के लिए व्रत रखने लगी हैं. लेकिन सवाल यहां यह आता है कि क्या कुंवारी कन्याएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं. शास्त्रों में इसे लेकर क्या विधान है…

क्या कहा गया है शास्त्रों में?
ज्यादातर धर्म शास्त्रों में करवा चौथ का व्रत विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए बताया गया है. इस व्रत का मूल आधार है पातिव्रत्य धर्म का पालन करना, जो केवल शादी के बाद ही संभव हो पाता है. पातिव्रत्य पति और व्रत शब्द से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है कि पति के प्रति निष्ठा, कर्तव्य और समर्पण का पालन करना. चूंकि विवाह से पहले यह धर्म संभव नहीं है इसलिए शास्त्रों में कहीं भी कुंवारी कन्याओं के व्रत रखने के बारे में कुछ भी नहीं है. इस व्रत को केवल सुहागिन महिलाओं के रखने के बारे में बताया गया है.

विवाहिता और अविवाहित दोनों के लिए आशीर्वाद
बदलती लोक परंपराओं में अब कई जगहों पर कुंवारी कन्याएं करवा चौथ का व्रत रखने लगी हैं. वे इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने लिए एक अच्छा जीवनसाथी पाने की कामना करती हैं. कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ का व्रत रखने में कोई बाधा नहीं है, और उन्हें भी इस व्रत से शुभ फल की प्राप्ति होती है. इसलिए इस पर्व का महत्व केवल पति की लंबी आयु तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विवाहिता और अविवाहित दोनों के लिए आशीर्वाद का प्रतीक है.

कुंवारी कन्याओं के लिए करवा चौथ के नियम

  1. व्रत की परंपराओं में कुछ अंतर होते हैं जो कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाओं के लिए अलग-अलग हैं. सुहागिन महिलाएं छलनी के माध्यम से चंद्रमा को देखकर फिर अपने पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं, जबकि कुंवारी लड़कियां तारों को देखकर अपना व्रत खोलती हैं. हालांकि वे भी चंद्रमा को अर्घ्य दे सकती हैं.
  2. सुहागिन महिलाएं अपने पति की खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं, जबकि कुंवारी कन्याएं इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा करती हैं. उनका मानना है कि इस पूजा और व्रत से उन्हें मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है.
  3. सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के दिन 16 श्रृंगार करती हैं और करवा माता की पूजा पाठ में शामिल होकर करवा बदलने और थाली घुमाने जैसे रस्में निभाती हैं. लेकिन अविवाहित लड़कियों को ऐसा करने की जरूरत नहीं है. कुंवारी लड़कियों के लिए सोलह श्रृंगार करना अनिवार्य नहीं है. साथ ही करवा बदलने या थाली घुमाने जैसी रस्में नहीं करनी चाहिए. साथ ही सुहाग की चीजें भी उपहार में नहीं लेनी चाहिए.
  4. इसके अलावा, कुंवारी लड़कियों के लिए सरगी की कोई खास रस्म नहीं होती, जो कि सुहागिन महिलाओं के लिए होती है. साथ ही व्रत के दौरान कुंवारी लड़कियां दिन में एक बार फलाहार या पानी ले सकती हैं. धार्मिक नियमों के अनुसार, इस दिन तामसिक और अशुद्ध चीजों से दूर रहना चाहिए ताकि व्रत सफल तरीके से पूर्ण हो सके.
  5. सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर पानी ग्रहण करती हैं. लेकिन अविवाहित लड़कियों के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है. वे एक बार फलाहार ले सकती हैं और उनको निर्जला व्रत रखने की जरूरत नहीं है.
  6. सुहागिन महिलाएं करवा चौथ की कहानी सुनती हैं. कुंवारी लड़कियां भी उनके साथ बैठकर कहानी सुन सकती हैं. इस दौरान वह अपनी पसंद के अनुसार पति की कामना करवा माता से कर सकती हैं.



Source link