Gold Price Prediction: शादी के लिए सोना अभी खरीदें या करें इंतजार? क्या 1 लाख तक जाएगा गोल्ड रेट, जानें एक्सपर्ट की राय

Gold Price Prediction: शादी के लिए सोना अभी खरीदें या करें इंतजार? क्या 1 लाख तक जाएगा गोल्ड रेट, जानें एक्सपर्ट की राय


शादी का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में सोना खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है. पिछले कुछ हफ्तों के मुकाबले सोने की कीमतों में गिरावट आई है. MCX पर सोने का वायदा भाव करीब आज 23 अक्टूबर को 1,42,436 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वीकली चार्ट के मुताबिक, सोने की कीमतें अब ऐसे लेवल की ओर बढ़ रही हैं, जहां इस साल कई बार गिरावट रुक चुकी है.

ऐसे में शादी के लिए गहने खरीदने वाले परिवारों के पास कम कीमत पर सोना खरीदने का मौका हो सकता है. लेकिन खरीदारों के मन में सवाल है कि क्या सोने की कीमतों में अभी और गिरावट आएगी और खरीदारी के लिए कौन-सा लेवल सही रहेगा? इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए न्यूज18 हिंदी ने Shoonya के रिसर्च एनालिस्ट Deep Himanshu Shah से बातचीत की.

₹1,40,000–1,40,500 के लेवल पर रखें नजर

सोने के लिए ₹1,40,000 से ₹1,40,500 प्रति 10 ग्राम का लेवल अहम माना जा रहा है. इस साल कई बार सोने की कीमतें इस लेवल तक पहुंचने के बाद संभली हैं और यहां से खरीदारी बढ़ी है. जब किसी कीमत पर बार-बार गिरावट रुकती है, तो बाजार में उस लेवल पर खास नजर रखी जाती है. इसलिए अगर सोने की कीमतों में आगे और गिरावट आती है, तो खरीदारों की नजर इस लेवल पर रहेगी.

सोने की कीमतों में पिछले कई समय से गिरावट आई है. (साभार- Gold Futures (MCX), Weekly chart. Source: TradingView, Research by Shoonya)

वीकली RSI किस तरफ कर रहा है इशारा?

सोने की कीमतों को समझने में RSI भी अहम भूमिका निभा रहा है. 2024 से अब तक साप्ताहिक RSI कभी 40 के नीचे नहीं गया है और फिलहाल यह 44.50 पर है. अगर सोने की कीमत ₹1,40,000 प्रति 10 ग्राम तक गिरती है, तो RSI भी 40 के करीब पहुंच सकता है. पहले भी इस लेवल पर सोने में बिकवाली का दबाव कम होता दिखा है. ऐसे में यह खरीदारी शुरू करने का एक अच्छा मौका हो सकता है.

सोने की कीमतों में अभी कमजोरी

सोने की कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए खरीदारों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत ह.। पिछले कुछ हफ्तों से सोने की कीमतें लगातार नीचे जा रही हैं और बाजार में अभी कमजोरी बनी हुई है. ऐसे में अगर आप एक साथ पूरा सोना खरीद लेते हैं, तो आगे कीमतें और गिरने पर नुकसान हो सकता है. बेहतर होगा कि खरीदारी की योजना बनाएं और एक ही बार में पूरा सोना खरीदने के बजाय अलग-अलग समय पर खरीदारी करें.

शादी के लिए सोना खरीदने वालों को क्या करना चाहिए?

1. खरीदारी का सही मौका: भारतीय शादियों में सोने के गहनों का खास महत्व होता है. ऐसे में कीमतों में गिरावट उन परिवारों के लिए अच्छा मौका हो सकती है, जो अपने बजट में रहकर गहने खरीदना चाहते हैं.

2. गहने खरीदने में हो सकती है बचत: सोने की कीमतें पहले के मुकाबले कम होने से खरीदारों को राहत मिल सकती है. इससे शादी में गहनों पर होने वाला कुल खर्च कम करने में मदद मिल सकती है.

3. थोड़ा-थोड़ा करके खरीदें सोना: पूरा सोना एक साथ खरीदने के बजाय कुछ-कुछ करके खरीदना बेहतर हो सकता है. अगर कीमतें गिरती हैं, तो आगे और खरीदारी की जा सकती है. इससे गलत समय पर पूरा सोना खरीदने का रिस्क कम हो सकता है.

उदाहरण के लिए, अगर किसी परिवार को शादी के लिए एक तय मात्रा में सोना खरीदना है, तो वह इसे 3-4 हिस्सों में बांट सकता है. पहला हिस्सा अभी खरीद सकते हैं और बाकी हिस्सों की खरीदारी सोने की कीमतों में गिरावट आने पर, खासकर ₹1,40,000–1,40,500 के स्तर के आसपास, करने पर विचार कर सकते हैं. हालांकि, कीमतों में गिरावट की कोई गारंटी नहीं है.

सोने की कीमतों के अहम लेवल

जानकारी लेवल क्या मतलब है?
सोने की मौजूदा कीमत ₹1,44,844 इस हफ्ते अब तक कीमत में 2.08% की गिरावट
अहम सपोर्ट लेवल ₹1,40,000–1,40,500 2026 में कई बार इस स्तर पर गिरावट रुकी
साप्ताहिक RSI 44.50 2024 से अब तक 40 के नीचे नहीं गया
खरीदारी का संकेत RSI 40 के करीब सोने की कीमत ₹1,40,000 के करीब आने पर RSI भी 40 के पास पहुंच सकता है

सोने की कीमतों को लेकर आगे क्या है आउटलुक?

शादी के लिए सोना खरीदने वालों को पहले के मुकाबले बेहतर कीमत पर खरीदारी का मौका मिल सकता है. सोने के लिए ₹1,40,000–1,40,500 का लेवल अहम है, जहां इस साल कई बार गिरावट रुक चुकी है. साप्ताहिक RSI भी उस लेवल के करीब पहुंच सकता है, जहां 2024 से खरीदारी बढ़ती दिखी है. हालांकि, सोने की कीमतों में अभी कमजोरी बनी हुई है, इसलिए जल्दबाजी करने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खरीदारी करना बेहतर हो सकता है. अगर सोने की कीमत ₹1,40,000 के नीचे मजबूती से फिसलती है, तो खरीदारों को सावधानी बरतनी चाहिए. ऐसी स्थिति में अगला अहम लेवल ₹1,36,500 हो सकता है.



Source link