दिवाली पर घर को देना है रॉयल लुक, तो फिरोजाबाद में यहां मिलेंगे खूबसूरत झूमर वो भी सिर्फ इतनी सी कीमत में

दिवाली पर घर को देना है रॉयल लुक, तो फिरोजाबाद में यहां मिलेंगे खूबसूरत झूमर वो भी सिर्फ इतनी सी कीमत में


Last Updated:

दिवाली से पहले फिरोजाबाद के बाजारों में कांच और LED लाइट वाले डिजाइनर झूमरों की मांग बढ़ रही है. स्टेशन रोड पर छोटे झूमर 250 रुपये से शुरू होकर बड़े डिजाइन 5 हजार रुपये तक में मिल रहे हैं. दुकानदारों के मुताबिक, इस बार वॉर्म येलो लाइट वाले झूमर ग्राहकों को खास पसंद आ रहे हैं. छोटे कमरे, पूजा घर, बालकनी और बड़े ड्राइंग रूम के लिए बाजार में कई साइज और डिजाइन उपलब्ध हैं.

Top Deals Inside

दीपों का त्योहार दिवाली बस आने ही वाला है और ऐसे में हर कोई अपने घर को खूबसूरत और आकर्षक बनाने में लगा है.अगर आप भी इस दिवाली अपने घर को एक नया और रॉयल लुक देना चाहते हैं, तो फिरोजाबाद के बाजार में आपके लिए कुछ खास है. इस साल बाजार में कांच और एलईडी लाइट वाले डिजाइनर झूमरों का एक नया और अलग ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जो लोगों को खूब भा रहा है.पहले जहां लोग दिवाली पर सिर्फ लाइट की झालरों से घर सजाते थे, वहीं अब लोग घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फैंसी झूमरों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं.

फिरोजाबाद, जो कांच की नगरी के नाम से मशहूर है, वहां के बाजारों में इस बार कांच के क्रिस्टल वाले झूमरों की भरमार है. इन झूमरों में लगी LED लाइटें घर को एक अलग ही चमक और गर्माहट देती हैं.इन झूमरों की सबसे बड़ी खासियत है इनकी कीमत और वैरायटी. ये झूमर बहुत ही सस्ते और अच्छे मिल रहे हैं.

घर की शोभा बढ़ाते हैं कांच और एलईडी लाइट वाले झूमर

फिरोजाबाद स्टेशन रोड पर झूमरों का बिजनेस करने वाले दुकानदार अर्सलान ने लोकल 18 को बताया कि आपको छोटे साइज के सिंगल लेयर वाले सुंदर झूमर मिल जाएंगे, जो छोटे कमरों, बालकनी या पूजा घर के लिए परफेक्ट हैं. वहीं अगर आपको अपने बड़े ड्राइंग रूम या आंगन के लिए कुछ बड़ा चाहिए तो आपको डबल और ट्रिपल लेयर वाले बड़े और हैवी डिजाइनर झूमर मिल जाएंगे. इन्हें आप घर के रूम, आंगन, बालकनी, डाइनिंग एरिया या मुख्य द्वार पर भी लगा सकते हैं.एक बार लगाने के बाद ये सालों-साल आपके घर की शोभा बढ़ाते हैं.

250 रुपये से होती है झूमर की शुरुआत

दुकानदार ने बताया कि इनकी कीमत महज 250 रुपये से शुरू होती है और हजार रुपए तक में छोटे साइज के झूमर मिल जाते हैं. इसके अलावा बड़े साइज के भी झूमर हैं जो 5 हज़ार रुपये तक में मिल जाते हैं.

झूमर देखने में बहुत प्रीमियम लगते है और कीमत भी ज्यादा नहीं है.कम पैसों में घर का लुक ही बदल जाता है. दुकानदार का कहना है कि इस बार ग्राहक सबसे ज्यादा वॉर्म येलो लाइट वाले झूमर मांग रहे हैं, क्योंकि वो दिवाली के माहौल में एक सुकून भरी और त्योहारी रोशनी देते हैं. बाजार में इस समय भीड़ बढ़ने लगी है, इसलिए अगर आप भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो जल्द ही बाजार का रुख करें.



Source link