Motihari News: बाइक पर लिफ्ट दी, गुटखा खिलाया… फिर भी कैंची से युवक की पीठ पर किए पांच वार


Last Updated:

Motihari News: किसी अनजान को लिफ्ट देना आपकी जान पर भारी पड़ सकता है. मोतिहारी से ऐसा ही एक वाक्या सामने आया. जहां एक युवक ने अनजान को लिफ्ट दे दी. उसे गुटखा भी खिलवाया, लेकिन बीच रास्ते में दोनों की किसी बात पर कहासुनी हो गई. और पीछे बैठे शख्स ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Top Deals Inside

 बाइक पर लिफ्ट दी, गुटखा खिलाया... फिर भी कैंची से युवक की पीठ पर किए पांच वारZoom

कैंची से हमला. (सांकेतिक तस्वीर AI से बनाई गई.)

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी में एक युवक को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया. उसने एक अनजान शख्स को अपनी बाइक पर लिफ्ट दी. रास्ते में दोनों ने गुटखा खरीदा और खाया. बातों-बातों में दोनों के बीच कहासुनी हो गई और पीछे बैठे शख्स ने जेब से कैंची निकालकर पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पांच बार कैंची मारने से चालक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. दोनों को हाथापाई करता देख लोगों ने पुलिस बुलाई. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया.

मामला नगर थाना इलाके के टाटा मोटर्स के पास का है. बाइक पर पीछे बैठे युवक ने कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर चालक को घायल कर दिया. युवक के शरीर पर पांच जगह गंभीर घाव हैं. सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. घायल की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के कलवारी मझरिया गांव निवासी प्रेम महतो के 30 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार के रूप में की गई. जबकि आरोपी घोड़ासहन प्रखंड का रहने वाला अरुण कुमार उर्फ अर्जुन बताया जा रहा है.

मां के लिए खाना लेने घर जा रहा था युवक
घटना के संबंध में घायल अरुण ने बताया कि उसकी मां मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती है. वह घर से मां के लिए खाना लेकर अस्पताल आ रहा था. इसी दौरान नरकटिया बाजार से कुछ दूरी पर एक युवक ने हाथ देकर लिफ्ट मांगी. मानवता के नाते अरुण ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया. रास्ते में दोनों ने गुटखा खरीदा और खाया. आरोप है कि आगे चलकर आरोपी अर्जुन, अरुण की पत्नी को लेकर गंदा मजाक करने लगा. इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई.

कैंची से हमला 
कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपनी जेब से कैंची निकालकर अरुण पर हमला कर दिया. कैंची से उसने पांच जगह वार किया. नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि दो युवकों के बीच आपसी विवाद में एक ने दूसरे पर कैंची से वार कर दिया है. घायल का इलाज चल रहा है और आरोपी को पकड़ लिया गया है. मामले में पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.



Source link