Last Updated:
टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में एक नया अपडेट सामने आया है.हाल ही में टाइगर की टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्टर के हाथ पर जलने के छोटे-छोटे निशान नजर आ रहे हैं. यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब सोशल मीडिया पर फायरिंग की घटना और टाइगर की चोटों को लेकर सवाल उठ रहे थे. टीम की इस पोस्ट के बाद ये मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है.
टाइगर के फैंस की बढ़ी चिंता (फोटो साभार. @teamtigershroff)
नई दिल्ली. टाइगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर अपना हाथ दिखाते नजर आ रहे हैं. उनके हाथ पर चोट के निशान साफ देखें जा सकते हैं. एक्टर की टीम ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके हाथ पर छोटे-छोटे लाल निशान दिखाई दे रहे हैं. टीम की ओर से शेयर किया गया ये वीडियो देख उनके फैंस भी हैरान हैं.
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद से फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है. कुछ स्टार्स ने तो पैप्स तक एंट्री देने से इनकार कर दिया है. सलमान खान के घर की भी सिक्योंरिटी बढ़ाई गई है. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें टाइगर के चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं.
वायरल हुआ टाइगर श्रॉफ का वीडियो
टीम शेयर किया चौंकाने वाला वीडियो
(फोटो साभार. @teamtigershroff)
फर्जी वीडियो और खबरों पर टीम ने जताई नाराजगी
Tiger Shroff की टीम इससे पहले भी सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारियों को लेकर अपना पक्ष रख चुकी है. टीम ने कहा था कि एक्टर ने फायरिंग की घटना के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है और न ही उनके नाम से प्रसारित किए जा रहे वीडियो को मंजूरी दी है.टीम के मुताबिक, कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर AI से तैयार वीडियो और मनगढ़ंत कहानियां Tiger Shroff के नाम से शेयर की जा रही हैं. ऐसे पोस्ट लोगों के बीच भ्रम पैदा कर सकते हैं.
बता दें कि 18 अक्टूबर को तीन बाइक सवारों ने टाइगर श्रॉफ पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी. इस हमले में वह बाल-बाल बचे हैं. सामने आई जानकारी के मुताबिक, बाइकसवार हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की थी. इस घटना में एक्टर को कोई गंभीर चोट नहीं आई, जबकि उनके ड्राइवर और एक फैन के घायल होने की खबर सामने आई थी.