लखनऊ में दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकान, सरकारी छुट्टी भी नहीं, तब क्यों लिया एक्शन?

लखनऊ में दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकान, सरकारी छुट्टी भी नहीं, तब क्यों लिया एक्शन?


Last Updated:

Liquor Shops News: लखनऊ में 23 और 27 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रहेंगी. जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना के दिन शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. यह रोक देशी-विदेशी शराब के ठेकों के अलावा बार, मॉडल शॉप और सैन्य कैंटीनों पर भी सख्ती से लागू होगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Zoom

लखनऊ में दो दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी. (सांकेतिक)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आगामी विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं. जिलाधिकारी (डीएम) की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, लखनऊ जिले में दो प्रमुख तिथियों पर शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी. यह पाबंदी मुख्य रूप से 23 अक्टूबर (मतदान के दिन) और 27 अक्टूबर (मतगणना के दिन) के लिए लागू की गई है. निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति को रोकने के लिए आबकारी विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं.

जारी किए गए आदेश के अनुसार, इन दोनों निर्धारित दिनों में जिले की सीमा के भीतर किसी भी स्थान पर शराब की एक भी बूंद नहीं बिकेगी. इस पूर्ण बंदी के दायरे में केवल सामान्य देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानें ही नहीं, बल्कि सभी प्रकार की कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, बार, भांग और ताड़ी की दुकानें भी पूरी तरह बंद रहेंगी. इसके साथ ही, बीयर की बिक्री और सैन्य तथा अर्धसैनिक बलों की कैंटीनों में भी शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले लाइसेंस धारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

कई चुनावी क्षेत्रों में स्कूल भी बंद

शराब  के बाद लखनऊ में स्कूलों को भी बंद करने का आदेश आया है. रिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कल छुट्टी रहेगी. यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्डों से संचालित स्कूलों पर भी लागू होगा. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

कासगंज में कल कक्षा 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

कासगंज: शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव के मतदान के चलते 23 अक्टूबर 2026 को कासगंज जिले में कक्षा 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है. यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्डों से संचालित स्कूलों पर भी लागू होगा. सभी प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.



Source link