कलेक्टर को ज्ञापन.. दो दिन का अल्टीमेटम, पन्ना में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने किया चक्काजाम

कलेक्टर को ज्ञापन.. दो दिन का अल्टीमेटम, पन्ना में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने किया चक्काजाम


Last Updated:

पन्ना जिले के अमानगंज में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने प्रदर्शन किया. खाद नहीं मिलने और ई-टोकन व सर्वर की समस्या के चलते किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. नाराज किसानों ने सड़क पर बैठकर अपना विरोध जताया और जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की.

Zoom

खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने प्रदर्शन किया

पन्ना. मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अमानगंज में खाद की समस्या को लेकर किसान सड़क पर उतर आए. ई-टोकन व्यवस्था और सर्वर की परेशानी से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया और अमानगंज-किशनगढ़ मार्ग पर बीच सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया. किसानों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है. मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है.

पन्ना जिले के अमानगंज में खाद की किल्लत और ई-टोकन व्यवस्था से परेशान किसानों का आक्रोश गुरुवार को सड़क पर देखने को मिला. किसानों ने प्रदर्शन करते हुए अमानगंज-किशनगढ़ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम का प्रयास किया. सूचना मिलते ही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश दी.
प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि पिछले 22 दिनों से ई-टोकन बुकिंग में सर्वर की समस्या के कारण उन्हें खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है. किसान तिलक राज पटेल ने मांग की और कहा कि टोकन बुकिंग का समय एक घंटे से बढ़ाकर कम से कम 12 घंटे किया जाए. जरूरत पड़ने पर बिना टोकन खाद वितरण की व्यवस्था भी लागू हो.

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, दो दिन का अल्टीमेटम
किसानों ने खाद की कालाबाजारी रोकने, स्टॉक की ऑनलाइन जानकारी दर्ज नहीं करने वाले संचालकों पर कार्रवाई करने की मांग की. इस दौरान कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया. किसानों ने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा.

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने चेतावनी दी कि यदि अगले दो दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे. खाद की किल्लत और तकनीकी समस्याओं को लेकर किसानों में नाराजगी बनी हुई है. अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है.



Source link