Last Updated:
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित तेज फ्लाईओवर की मरम्मत का काम पूरा हो गया है, जिसे अब वाहन चालकों के लिए दोबारा खोल दिया गया है. इससे दिल्ली और मथुरा जाने वाले लोगों को जाम से राहत मिलेगी. इस फ्लाईओवर की हालत काफी जर्जर हो गई थी, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. लोकल 18 ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था. इसके बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मामले का संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया. मरम्मत के चलते फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया था.
आगराः वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है. शास्त्रीपुरम स्थित तेज फ्लाईओवर की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है और इसे दोबारा आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। इस फ्लाईओवर की हालत काफी जर्जर हो गई थी, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. लोकल 18 ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था. इसके बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मामले का संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया. मरम्मत के चलते फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया था.
दिल्ली मथुरा जाने वालों को हो रही थी परेशानी
इससे दिल्ली और मथुरा की ओर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी. वाहन चालकों को शहर के अंदर से होकर गुजरना पड़ रहा था, जिसके कारण कई जगह जाम की स्थिति बन रही थी. इससे लोगों का अतिरिक्त समय बर्बाद हो रहा था और सफर भी मुश्किल हो गया था. हालांकि, अब मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फ्लाईओवर को फिर से खोल दिया गया है. इससे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. अब दिल्ली और मथुरा की ओर जाने वाले लोग शास्त्रीपुरम स्थित इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे शहर के अंदर लगने वाले जाम से बचने और यात्रा का समय कम करने में मदद मिल सकती है. लोकल 18 की खबर के बाद शुरू हुई कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है.
2-3 महीने तक चला था मरम्मत कार्य
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित तेज फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य करीब दो से तीन महीने तक चला. इस दौरान फ्लाईओवर बंद रहने के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. फ्लाईओवर के पास दुकान चलाने वाले अमर सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य लंबे समय तक चलने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी. दिल्ली और मथुरा की ओर जाने वाले वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता था, जिससे कई बार जाम में फंसना पड़ता था. उन्होंने कहा कि अब फ्लाईओवर दोबारा शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है. वाहन चालक आसानी से इस रास्ते से निकल सकेंगे और उन्हें घंटों जाम में फंसने की परेशानी से भी काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है.
भगवान टॉकीज व सिकंदरा जाम से मिलेगी मुक्ति
आगरा आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए तेज फ्लाईओवर खुलने से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. अब दिल्ली की ओर से आने वाले या दिल्ली जाने वाले वाहन सिकंदरा और भगवान टॉकीज के जाम से बचने के लिए रुनकता कट से तेज फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकेंगे. इस रास्ते से वाहन चालक शास्त्रीपुरम होते हुए आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. पहले फ्लाईओवर बंद होने के कारण लोगों को शहर के अंदर से होकर गुजरना पड़ता था, जिससे जाम में फंसकर घंटों बर्बाद होते थे. अब इस वैकल्पिक मार्ग के चालू होने से सफर का समय कम करने में मदद मिलेगी. साथ ही शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहनों का अतिरिक्त दबाव भी कम होने की उम्मीद है.