कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आने वाले वीआईपी खाते हैं ये केक और पेस्ट्री, देखें फोटो

कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आने वाले वीआईपी खाते हैं ये केक और पेस्ट्री, देखें फोटो


होमफोटोDelhi

कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आने वाले वीआईपी खाते हैं ये केक और पेस्ट्री

Last Updated:

कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया का नाम आप सभी ने सुना होगा जिसका चुनाव भी चर्चा का विषय बनता है. यहां नेता और अभिनेता आते-जाते रहते हैं. ऐसे में यहां आने वाले लोगों के खाने-पीने के लिए बड़े-बड़े रेस्टोरेंट और कॉन्फ्रेंस हाल हैं. यहां की केक और पेस्ट्री काफी मशहूर है.

आपको बता दें कि कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के अंदर हमेशा देश के सभी बड़े नेता आते जाते रहते हैं. कोई भी बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस हो या फिर इवेंट सभी में भारतीय जनता पार्टी के साथ ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी तक के नेता यहां पर अक्सर आते-जाते रहते हैं. यहां पर होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस या फिर कॉन्फ्रेंस में शामिल होते हैं. यहां के रेस्टोरेंट भी देश के कई नेताओं के बीच काफी फेमस है. यहां पर एक ऐसी शॉप है जिसकी केक और पेस्ट्री सभी वीआईपी को पसंद आती है.

आपको बता दें कि कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में चल रहे इस बेकरी रेस्टोरेंट का नाम कॉफी ब्रेक है. यहां आप जब भी कदम रखेंगे आपको कोई ना कोई बड़ा नेता बैठा हुआ नजर जरूर आ जाएगा. यह जगह ही वीआईपी से हमेशा भरी रहती है. इस रेस्टोरेंट की खासियत यह है कि यहां पर सिर्फ 15 कुर्सियां है. छोटे से रेस्टोरेंट को काफी खूबसूरत लुक दिया गया है. जो देखने में काफी सुंदर लगता है. इसलिए लोग यहां पर बैठकर काफी देर तक देश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं.

अक्सर आपके मन में यह सवाल आता होगा कि आखिर कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में जिन लोगों का आना-जाना रहता है वह किस तरह का केक और पेस्ट्री खाना पसंद करते हैं. क्या वो केक-पेस्ट्री आदि बेकरी आइटम खाते भी हैं या नहीं. तो आपको बता दें कि यहां आने वाले नेता और मंत्री मीठा खाना पसंद करते हैं. जब भी वह कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आते हैं तो कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के अंदर बने हुए इस रेस्टोरेंट के पेस्ट्री और केक को जरूर आर्डर करते हैं. यहां पर पेस्ट्री और केक का स्वाद बेहद लाजवाब है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आपको बता दें यहां पर आपको कई फ्लेवर की पेस्ट्री मिलेगी. जैसे वनीला, वर्ल्ड क्लास पेस्ट्री रेड वेलवेट, चॉकलेट पेस्ट्री के अलावा तमाम फ्लेवर मिलेंगे. यहां की एगलेस पेस्ट्री भी काफी मशहूर है. केक की बात करें तो आपके यहां पर बर्थडे केक भी मिल जाएंगे. स्नेक्स भी यहां मिलते हैं और यहां की कोल्ड कॉफी और हॉट कॉफी भी काफी मशहूर है. यही वजह है कि जब भी कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में कोई मंत्री या नेता आता है तो उसे यहां की पेस्ट्री और कोल्ड कॉफी के साथ ही हॉट कॉफी का स्वाद जरूर चखाया जाता है.

खास बात यह है कि यहां पर काम करने वाले कर्मी ने बताया कि कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया की यह सबसे पुरानी बेकरी है. अक्सर उनके पास कई मंत्री और नेताओं के ऑर्डर भी आते हैं. यहां से उनको पेस्ट्री और केक भेजा भी जाता है. जब भी कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में कोई बड़ी कॉन्फ्रेंस होती है या कोई कार्यक्रम होता है जिसमें नेता या मंत्री आते हैं उनके लिए यहां से हॉट कॉफी, कोल्ड कॉफी और पेस्ट्री के साथ ही स्नेक्स जरूर जाता है. यहां पर रेट बहुत ज्यादा नहीं रखे गए हैं. सभी की कीमत 100 से ऊपर है.

अगली बार अगर आप कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आएं तो देश के नेताओं और मंत्रियों की पसंदीदा यह बेकरी शॉप जरूर देखें. यहां की कोल्ड कॉफी या फिर पेस्ट्री का स्वाद आप भी चख सकते हैं, कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया की यह बेकरी हर उस व्यक्ति के लिए उपलब्ध है जो कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के अंदर आते हैं. ऐसा नहीं है कि यहां पर सिर्फ मंत्री और नेता ही आ सकते हैं. यह कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया आम नागरिकों के लिए भी खुला है जिसके तहत आप यहां पर जाकर स्वाद ले सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link