JEE Main Most Important Topics: जो छात्र जेईई मेन (JEE Main) 2027 की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए सिर्फ किताबें पढ़ना और सिलेबस पूरा करना ही काफी नहीं है. अच्छे नंबर लाने के लिए यह भी जानना जरूरी है कि परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं. कई छात्र नए टॉपिक पढ़ने में लगे रहते हैं, लेकिन पुराने प्रश्नपत्रों को हल करना भूल जाते हैं. इसका नुकसान परीक्षा के समय उठाना पड़ सकता है. अगर आप JEE Main 2027 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो 2019 से 2026 तक के पुराने पेपर में शामिल इन टॉपिक पर खास ध्यान दें. इनसे जुड़े सवालों की प्रैक्टिस करने से आपको परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से करने में मदद मिल सकती है.
Physics: इन टॉपिक से जुड़े सवाल जरूर हल करें
फिजिक्स में सिर्फ फॉर्मूले याद करना काफी नहीं है. यह भी समझना जरूरी है कि उनका इस्तेमाल सवालों में कैसे करना है. कैपेसिटर सर्किट में चार्ज और एनर्जी का बंटवारा (Capacitor Circuits – Energy, Charge Distribution), फोटोइलेक्ट्रिक इफेक्ट में थ्रेशोल्ड और स्टॉपिंग पोटेंशियल (Photoelectric Effect – Threshold, Stopping Potential) और बोहर मॉडल व हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम (Bohr’s Model and Hydrogen Spectrum) से जुड़े सवालों की प्रैक्टिस करें.
इसके अलावा, किरचॉफ के नियमों से सर्किट हल करना (Kirchhoff’s Laws Applied Circuits), यंग के डबल स्लिट एक्सपेरिमेंट में फ्रिंज की चौड़ाई निकालना (Young’s Double Slit Experiment Fringe Width) और रोटेशनल मोशन में बिना फिसले घूमने या लुढ़कने वाली चीजों (Rotational Motion – Rolling Without Slipping) से जुड़े सवाल भी तैयार करें. फैराडे के नियम से ईएमएफ निकालना (Faraday’s Law Application – EMF Calculation) और रे ऑप्टिक्स में लेंस व दर्पण को मिलाकर बनने वाली तस्वीर (Ray Optics – Lens and Mirror Combination) से जुड़े सवालों को भी न छोड़ें.
Chemistry: इन टॉपिक को भी अच्छी तरह समझ लें
केमिस्ट्री में सबसे पहले मोल कॉन्सेप्ट ((Mole Concept) की प्रैक्टिस करें. इसमें लिमिटिंग रिऐजेंट और कैमिकल कैलकुलेशन (Mole Concept – Limiting Reagent and Stoichiometry) से जुड़े सवाल आते हैं. कोऑर्डिनेशन कंपाउंड्स में नामकरण, आइसोमर्स और वीबीटी यानी वैलेंस बॉन्ड थ्योरी (Coordination Compounds – IUPAC, Isomers, VBT) पर ध्यान दें. इसके साथ ही पी-ब्लॉक के प्रॉपर्टी ऑफ एलिमेंट, ऑक्सोएसिड और उनके रिएक्शन (p-Block – Oxoacids, Properties, Reactions) को भी पढ़ें.
वहीं, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री में सेल पोटेंशियल और फैराडे के नियम (Electrochemistry – Cell Potential and Faraday’s Laws), कार्बोनिल कंपाउंड्स में होने वाले रिएक्शन और उनके तरीके (Carbonyl Compounds – Reactions and Mechanisms) समझें. केमिकल काइनेटिक्स में रिऐक्शन की दर और हाफ लाइफ (Chemical Kinetics – Rate Law, Half-Life) से जुड़े सवाल हल करें. इसके अलावा, आयोनिक इक्विलिब्रियम में बफर सॉल्यूशन और पीएच (Ionic Equilibrium – Buffer, pH Calculation) निकालना सीखें. केमिकल बॉन्डिंग में हाइब्रिडाइजेशन और शेप की बनावट (Chemical Bonding – Hybridisation, Shapes) पर भी ध्यान दें.
Mathematics: इन टॉपिक की प्रैक्टिस करना न भूलें
मैथ्स में सवालों को कम समय में और सही तरीके से हल करना जरूरी है. इसके लिए डिफाइनिट इंटीग्रल के सवाल और उसके नियमों (Definite Integrals – Properties and Evaluation) की प्रैक्टिस करें. मैट्रिक्स, डिटरमिनेंट और इनवर्स (Matrix Determinant and Inverse) निकालना सीखें. कॉम्प्लेक्स नंबर में आर्ग्युमेंट, मॉड्यूलस और रूट्स ऑफ यूनिटी (Complex Numbers – Argument, Modulus, Roots of Unity) से जुड़े सवाल हल करें।
इसके अलावा, पैराबोला और एलिप्स में टैंजेंट व नॉर्मल (Parabola and Ellipse – Tangent and Normal) निकालना सीखें. प्रोबेबिलिटी में कंडीशनल प्रोबेबिलिटी और बेयस थ्योरम (Probability – Conditional, Bayes’ Theorem) की प्रैक्टिस करें. डिफरेंशियल इक्वेशन में वेरिएबल सेपरेबल और लीनियर इक्वेशन (Differential Equations – Variable Separable, Linear) से जुड़े सवाल हल करें. वहीं, थ्री-डी लाइन्स और प्लेन्स में डिस्टेंस और एंगल (3D Lines and Planes – Distance and Angle) निकालने के सवालों के साथ सीक्वेंस और सीरीज में जोड़ निकालने (Sequences and Series – Sum of Series) की प्रैक्टिस भी करें.
JEE Main में अच्छे नंबर लाने के लिए क्या करें?
दरअसल, जेईई मेन के पुराने पेपर हल करने से आपको पता चलता है कि सवाल किस तरह पूछे जाते हैं और किन टॉपिक में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. इसलिए हर चैप्टर पढ़ने के बाद उससे जुड़े पिछले वर्षों के सवाल जरूर हल करें. अगर शुरुआत में सवाल हल करने में ज्यादा समय लगता है, तो परेशान न हों. लगातार प्रैक्टिस करने से आपकी स्पीड और सवाल हल करने का तरीका बेहतर होगा.
ध्यान रखें कि किसी टॉपिक से पहले सवाल पूछे गए हैं, तो यह जरूरी नहीं कि उससे हर साल सवाल आएं. इसलिए सिर्फ इन टॉपिक के भरोसे न रहें. पूरे सिलेबस को पढ़ें और इन टॉपिक की एक्स्ट्रा प्रैक्टिस करें. इससे JEE Main 2027 की तैयारी को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.