‘दारू तो बेचना ही पड़ेगा’, युवक ने नहीं मानी दबंगों की बात तो किडनैप कर मारे चाकू और मरा समझकर छोड़ दिया

‘दारू तो बेचना ही पड़ेगा’, युवक ने नहीं मानी दबंगों की बात तो किडनैप कर मारे चाकू और मरा समझकर छोड़ दिया


Last Updated:

Gopalganj News: गोपालगंज से दहलाने वाली खबर सामने आई. जहां एक युवक को दबंगों में किडनैप कर लिया. उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. उसे मरा समझकर झाड़ियों में फेंक दिया और भाग निकले. आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उस पर जबरन शराब बेचने का दवाब बना रहे थे.

Zoom

गोपालगंज में युवक को किडनैप कर चाकू से हमला

गोपालगंजः दारू तो बेचना ही पड़ेगा… दबंग ने एक युवक पर दवाब बनाना शुरू किया. उसने जब गलत काम नहीं करने का विरोध किया तो दबंग उसे धमकाने लगे. जब बात नहीं बनी तो किडनैप कर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई. उस पर चाकू से कई वार किए. अंत में मरा समझकर उसे झाड़ियों में फेंककर भाग निकले. उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. पिता ने गांव के ही लोगों पर आरोप लगाए हैं.

पूरा मामला हथुआ थाना क्षेत्र के अटवा कर्ण महादेव गांव का है. घायल युवक की पहचान हरेंद्र यादव के पुत्र नीरज यादव के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, नीरज के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने के बाद उसे सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए हथुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया.

रीढ़ की हड्डी के पास लगा चाकू
युवक की गंभीर हालत को देखते हुए हथुआ अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन सदर अस्पताल में भी डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक बताई और मेडिकल कॉलेज भेज दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है. रीढ़ की हड्डी यानी स्पाइन के पास चाकू लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घायल नीरज के पिता हरेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे पर जबरन शराब बेचने का दबाव बना रहे थे. विरोध करने पर बेटे को अगवा कर उसके साथ मारपीट की गई और चाकू से हमला कर दिया गया.

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है. इस मामले में हथुआ एसडीपीओ से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया. फिलहाल, घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर है.



Source link