India vs New Zealand, 1st T20I Live: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव अपडेट में आपका स्वागत है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से हो रही है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. भारतीय टीम हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलकर यहां पहुंची है. घरेलू सीरीज के खत्म होते ही भारतीय टीम न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गई थी. ऐसे में, खिलाड़ियों को आराम का बिल्कुल भी समय नहीं मिल पाया है. इसके अलावा, शुरुआती मैचों में टीम इंडिया के सामने यहां के कंडिशन्स में खुद को ढालने की बड़ी चुनौती होगी. ऐसे में, इस मुकाबले से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ.
भुवनेश्वर कुमार 4 साल बाद टीम इंडिया में करेंगे वापसी
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी करेंगे. भुवी अपना आखिरी टी20 भी न्यूजीलैंड के खिलाफ ही नेपियर में खेला था. हालांकि, हाल ही में उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टी20 मैच के लिए प्लेइंग XI में मौका मिला था, लेकिन वह मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था.
क्या हो सकती है भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के लिए पिच कैसी है?
हैगली ओवल के पिच की बात करें तो यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. इसके अलावा ओस के प्रभाव के कारण यहां हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद नहीं है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटें की टक्कर देखने को मिल सकती है.
कैसा रहेगा हैगली ओवल में मैच के दौरान मौसम?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच हैगली ओवल में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच के दौरान मौसम काफी सुहावना रहने की उम्मीद है. हालांकि शाम में ओस का असर देखने को मिल सकता है. ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी उसकी पहली पसंद गेंदबाजी करना होगा ताकि दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए उसे आसानी हो.
कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर के 12 बजकर 20 मिनट पर होगा. वहीं, टॉस का समय 12 बजे का है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा.