रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में आज, 22 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन है. पहले दिन इस इश्यू को निवेशकों से शानदार रिस्पांस मिली और इसने कई नए रिकॉर्ड बनाए. कंपनी 30,213 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई है, जो भारतीय बाजार के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा इश्यू है. इसकी मांग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आईपीओ खुलने के महज 100 मिनट के भीतर यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. ऐसे लार्ज साइज आईपीओ में इतनी तेजी से पूरा सब्सक्रिप्शन मिलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.
October 22, 202611:05 IST
जियो IPO को दूसरे दिन भी शानदार रिस्पॉन्स, QIBs ने लगाई 9.4 गुना सब्सक्रिप्शन
रिलायंस जियो के IPO को सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन भी निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) सबसे आगे हैं, जिनका हिस्सा 9.4 गुना सब्सक्राइब हुआ है. संस्थागत निवेशकों की मजबूत मांग से IPO को लेकर बाजार में दिलचस्पी बनी हुई है.
October 22, 202610:12 IST
Jio IPO: संस्थागत निवेशकों की मजबूत मांग
जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,200 करोड़ रुपये का IPO आज 22 अक्टूबर को दूसरे दिन की सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है. पहले दिन इस IPO को शानदार रिस्पॉन्स मिला और यह 3.16 गुना सब्सक्राइब हुआ. इसमें संस्थागत निवेशकों की मजबूत मांग देखने को मिली.
October 22, 202610:08 IST
SBI MF, ICICI प्रूडेंशियल और LIC समेत घरेलू निवेशकों ने लगाया पैसा
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO में SBI म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल, HDFC म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ, निप्पॉन इंडिया और कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड जैसे घरेलू निवेशकों ने एंकर निवेश के तहत हिस्सा लिया. इनके अलावा LIC, HDFC लाइफ, SBI लाइफ और UTI पेंशन जैसे बीमा और पेंशन फंड भी निवेश करने वालों में शामिल रहे.
October 22, 202609:25 IST
जियो प्लेटफॉर्म्स IPO दूसरे दिन 3.24 गुना सब्सक्राइब
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को दूसरे दिन 22 अक्टूबर 2026 को सुबह 9:20 बजे तक कुल 3.24 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में 0.83 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB-एक्स एंकर) की कैटेगरी में 9.42 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में 1.79 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया.
October 22, 202609:18 IST
जियो प्लेटफॉर्म्स IPO पहले दिन 3.16 गुना सब्सक्राइब, QIB कैटेगरी में 9.42 गुना सब्सक्राइब
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को पहले दिन कुल 3.16 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 62.36 करोड़ शेयरों के लिए सब्सक्रिप्शन हुआ. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी 9.42 गुना सब्सक्राइब हुई, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में 1.68 गुना और शेयरहोल्डर रिजर्वेशन में 1.46 गुना बोली मिली. कर्मचारी कैटेगरी 1.37 गुना सब्सक्राइब हुई, जबकि रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में 0.73 गुना सब्सक्राइब हुआ.
October 22, 202609:15 IST
जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को ₹3.2 लाख करोड़ की मांग, मेगा इश्यू का रिकॉर्ड बना
जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,230 करोड़ के IPO को एंकर निवेशकों और पहले दिन की बोली मिलाकर करीब ₹3.2 लाख करोड़ की मांग मिली. एंकर बुक में ₹2.5 लाख करोड़ से अधिक की मांग आई, जो उपलब्ध शेयरों के मुकाबले 30 गुना से ज्यादा थी. कंपनी ने 212 एंकर निवेशकों को प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर ₹8,109.85 करोड़ के शेयर आवंटित किए.
October 22, 202609:07 IST
जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: पहले दिन की सब्सक्रिप्शन कैसा हुआ
| निवेशक कैटेगरी | पेश किए गए शेयर | बिड किए गए शेयर | सब्सक्रिप्शन (गुना) |
|---|---|---|---|
| क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) | 4,90,07,827 | 46,15,35,492 | 9.42 |
| नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) | 3,64,44,569 | 6,12,67,392 | 1.68 |
| रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (आरआईआई) | 8,50,37,327 | 6,18,29,256 | 0.73 |
| कर्मचारी आरक्षित | 46,94,835 | 64,08,732 | 1.37 |
| शेयरधारक आरक्षण | 2,23,41,376 | 3,25,66,992 | 1.46 |
| **कुल** | **19,75,25,934** | **62,36,07,864** | **3.16** |
October 22, 202608:01 IST
कब होगी Jio Platforms IPO की लिस्टिंग?
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को फाइनल होने की उम्मीद है. वहीं, कंपनी के शेयर 28 अक्टूबर को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं. इस आईपीओ में 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं. प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कंपनी इस इश्यू से 30,213 करोड़ रुपये जुटा सकती है. इस कीमत के आधार पर जियो प्लेटफॉर्म्स का वैल्यूएशन करीब 10.3 लाख करोड़ रुपये होगा, जिससे यह देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो सकती है.
October 22, 202608:00 IST
सऊदी अरब में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल में उछाल, Brent $110 के पार
सऊदी अरब में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली. हूती विद्रोहियों के नए हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब में अपने मिशनों से कुछ राजनयिकों और उनके परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया है. इस घटना से तेल की सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. ब्रेंट क्रूड 1.29 डॉलर यानी 1.2% चढ़कर 110.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड 97 सेंट यानी 1% की तेजी के साथ 98.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.
October 22, 202607:59 IST
GIFT Nifty से बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत
GIFT Nifty के रुझान भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत दे रहे हैं. GIFT Nifty 81 अंक यानी 0.36% की गिरावट के साथ 22,647.50 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था. इससे घरेलू बाजार में कारोबार की शुरुआत के दौरान दबाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, बाजार की वास्तविक चाल पर ग्लोबल संकेतों और निवेशकों के रुख का भी असर रहेगा.