Last Updated:
मलाइका अरोड़ा शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में बुर्का पहनकर पहुंचीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और धर्म को लेकर सवाल उठाए. इस दौरान उनके साथ योग गुरु सर्वेश शशि भी नजर आए.
ग्लैमरस सुपरमॉडल मलाइका अरोड़ा अपने किसी प्रोजेक्ट की वजह से नहीं बल्कि निजी जिंदगी और फिटनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. हाल में ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बुर्का पहने नजर आईं. जिसे देखने के बाद फैंस ने हैरानी जताई और धर्म को लेकर सवाल भी दाग दिए. चलिए बताते हैं आखिर मसला क्या है?
हाल में ही मलाइका अरोड़ा शेख जायद ग्रैंड मस्जिद पहुंचीं. यहीं से उन्होंने एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इस दौरान वह सिर को भी कवर करे नजर आईं तो पैरों में शूज भी पहने थे. इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने जमकर रिएक्ट किया.
ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा के नए प्यार की चर्चा भी हुई तेज
कौन हैं सर्वेश शशि
सर्वेश शशि पेशे से योग प्रैक्टिशनर, एंटरप्रेन्योर और राइटर हैं. 15 अप्रैल 1992 को जन्मे, सर्वेश योग स्टूडियो चेन और वेलनेस प्लेटफॉर्म SARVA के संस्थापक हैं. वह फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया में की लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं.
मलाइका अरोड़ा ने अभी तक अपने रिलेशनशिप स्टेट्स के बारे में जगजाहिर नहीं किया है. इससे पहले वह एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं. दोनों का रिश्ता कई साल चला फिर ब्रेकअप हो गया. मलाइका 52 साल की हैं और उनका अरबाज खान के साथ तलाक हो चुका है. दोनों का एक बेटा भी है.