Instagram पर हुई दोस्ती…नाबालिग लड़की को होटल बुलाया, जबरन बनाए शारीरिक संबंध, FIR

Instagram पर हुई दोस्ती…नाबालिग लड़की को होटल बुलाया, जबरन बनाए शारीरिक संबंध, FIR


Last Updated:

Gwalior News: नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसी साल 8 जून को उसके इंस्टाग्राम पर विकल्प शर्मा की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी. उसने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली. जिसके बाद दोनों के बीच चैटिंग शुरू हुई और फिर फोन पर बातचीत होने लगी. युवक ने उसे प्यार का भरोसा दिलाया और 16 जुलाई को पहली बार होटल में मिलने के लिए बुलाया.

Zoom

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. (सांकेतिक तस्वीर)

रिपोर्ट- सुशील कौशिक, ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हुआ है. आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए होटल में लड़की का दूसरा नाम लिखवाया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 17 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जनकगंज की किशोरी ने आरोप लगाया कि विकल्प शर्मा ने उसे प्यार के झांसे में लेकर होटल में तीन बार बुलाया और उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि होटल की एंट्री रजिस्टर में उसके असली नाम की जगह दूसरी लड़की का नाम दर्ज कराया गया. पीड़िता के मुताबिक, 8 जून 2026 को इंस्टाग्राम आईडी पर विकल्प शर्मा की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी. इसे एक्सेप्ट करने के बाद दोनों के बीच चैटिंग शुरू हुई और फिर फोन पर बातचीत होने लगी. युवक ने उसे प्यार का भरोसा दिलाकर 16 जुलाई को पहली बार मिलने बुलाया. पीड़िता आरोपी के इरादों से अनजान थी, लिहाजा वह उससे मिलने चली गई.

पीड़िता का आरोप है कि विकल्प शर्मा ने उसे तीन बार मिलने बुलाया था. हर बार उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए गए. आखिरी बार 28 जुलाई को मिलने बुलाने की बात कही गई. किशोरी ने आरोप लगाया कि इसके बाद जब फोन करने पर जवाब नहीं मिला, तो किशोरी ने अपनी मां को पूरी बात बताई. जिसके बाद उसने मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

ग्वालियर के एएसपी जयराज कुबेर ने इस बारे में कहा कि 17 साल की लड़की द्वारा FIR दर्ज कराई गई है. लड़की का आरोप है कि उसकी इंस्टाग्राम के जरिए एक लड़के से दोस्ती हुई थी. वह वर्तमान में अहमदाबाद में काम करता है. उसने पीड़िता को शादी का झांसा दिया था. इसी आड़ में उसने लड़की के साथ होटल जाकर शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने उसके फोन का जवाब देना बंद कर दिया. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है.



Source link