Last Updated:
ऋषिकेश में शादी, त्योहार और ऑफिस के लिए पुरुषों के कपड़े खरीदने की सोच रहे हैं, तो त्रिवेणी घाट रोड के आसपास मौजूद इन गारमेंट्स स्टोर का कलेक्शन देख सकते हैं. यहां कुर्ते, फॉर्मल शर्ट-पैंट, ब्लेजर, इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, जोधपुरी सूट और शेरवानी जैसे कई विकल्प मिलते हैं. जानिए फैशन पॉइंट, पूर्णिमा गारमेंट्स, मिलन मेंस शॉप और हिमानी गारमेंट्स की खासियत.
ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट रोड पर स्थित फैशन पॉइंट पुरुषों के कपड़ों की दुकान है. यहां केवल पुरुषों के लिए कपड़े मिलते हैं. अगर आप त्योहार या शादी के लिए अच्छे कपड़ों की तलाश कर रहे हैं, तो यहां आ सकते हैं. दुकान पर कुर्ते से लेकर कोट-पैंट तक कई तरह के कपड़े मिल जाते हैं. यहां आपको त्योहारों और शादी के लिए नए डिजाइन और लेटेस्ट कलेक्शन देखने को मिल जाएगा.
फैशन पॉइंट पर आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से कपड़े खरीद सकते हैं. यहां एथेनिक वेयर से लेकर फॉर्मल वेयर तक के ऑप्शंस मिल जाते हैं. अगर आप दिवाली, करवा चौथ, किसी खास कार्यक्रम में या फिर शादी में पहनने के लिए सिंपल लेकिन स्टाइलिश कपड़ों की तलाश में है तो इस दुकान पर आकर यहां का कलेक्शन देख सकते है ये दुकान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है.
ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर स्थित पूर्णिमा गारमेंट्स में पुरुषों के लिए कपड़ों की अच्छी रेंज देखने को मिल रही है. यहां ऑफिस में पहनने के लिए फॉर्मल कपड़े, शादी-पार्टी के लिए एथनिक वियर और रोजाना इस्तेमाल के कपड़े मिल जाते हैं. इन दिनों यहां पुरुषों के फॉर्मल और एथनिक कपड़ों का नया और काफी अच्छा कलेक्शन आया है, जिसमें आपको आपकी पसंद के हिसाब से अलग अलग डिजाइन, कलर और पैटर्न में कपड़े चुनने का ऑप्शन मिल जाएगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप ऑफिस के लिए अच्छी शर्ट और पैंट लेना चाहते हैं या किसी शादी के लिए कुर्ता लेने की सोच रहे हैं, तो यहां आपको काफी अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे. वहीं, रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी कई तरह के कपड़े यहां उपलब्ध हैं. इस दुकान की खास बात यहां मिलने वाले कपड़ों की कीमतें हैं. यहां कपड़ों की खरीदारी करते समय बजट का ज्यादा दबाव नहीं रहता. अगर आप अच्छी फिटिंग और पसंद के कपड़े खरीदना चाहते हैं, लेकिन बहुत महंगे ब्रांड पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है.
शादी में दूल्हे का लुक हो या किसी खास मौके पर सबसे अलग दिखने की चाह, सही कपड़ों का चुनाव काफी मायने रखता है. ऋषिकेश का मिलन मेंस शॉप पुरुषों के कपड़ों के लिए एक ऐसी जगह है, जहां सिंपल से लेकर डिजाइनर वेयर तक कई ऑप्शन मिल जाते हैं. यहां सिर्फ कुर्ते और ब्लेजर तक ही कलेक्शन सीमित नहीं है, बल्कि इंडो-वेस्टर्न, जोधपुरी सूट, टक्सीडो, पठानी सूट, वास्कट और दूल्हे की शेरवानी तक सब मिल जाता हैं. इस दुकान की खासियत यहां मिलने वाली कपड़ों की वैरायटी है.
अगर आप शादी या किसी पार्टी में कुछ अलग पहनना चाहते हैं, तो यहां अपने स्टाइल के हिसाब से डिजाइन चुन सकते हैं. खासकर दूल्हे के लिए पारंपरिक शेरवानी से लेकर नए डिजाइन के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट तक कई ऑप्शन मिलते हैं. यहां ऐसे डिजाइनर पीस भी देखने को मिलते हैं, जो आपके लुक को खास बना देंगे. इसके पास दुकान में इन-हाउस टेलर की सुविधा भी है, जो कपड़ों की फिटिंग हाथों-हाथ करके देता है. खास बात यह है कि इसके लिए अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जाता.
ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर स्थित हिमानी गारमेंट्स में पुरुषों के लिए ऐसे कपड़े मिल जाते हैं, जिन्हें आप अलग-अलग मौकों पर आसानी से पहन सकते हैं और कई तरीकों से स्टाईल भी कर सकते है. यहां सिंपल और सोबर डिजाइन पसंद करने वालों के लिए कई ऑप्शन उपलब्ध हैं. अगर आप हल्दी या मेहंदी में पहनने के लिए कुर्ता ढूंढ रहे हैं या शादी में मेहमान बनकर जाने के लिए कोई अच्छा आउटफिट लेना चाहते हैं, तो यहां कपड़े देख सकते हैं.
यहां आपको वूलन ब्लेजर भी मिल जाएंगे जो सर्दियों में पहनने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं. यहां का कलेक्शन उन लोगों को ज्यादा पसंद आता है, जिन्हें बहुत ज्यादा चमक-दमक के बजाय सिंपल कपड़े पहनना पसंद है.खास बात ये है की बजट फ्रेंडली रेंज में कपड़े मिल जाते है. रोजाना पहनने वाले कपड़ों से लेकर छोटे पारिवारिक कार्यक्रमों के आउटफिट तक, यहां कई तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे.