Yam Diya 2026 Date: दिवाली में किस दिन निकलेगा यम का दीपक? अकाल मृत्यु का भय होगा दूर, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त

Yam Diya 2026 Date: दिवाली में किस दिन निकलेगा यम का दीपक? अकाल मृत्यु का भय होगा दूर, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त


होमताजा खबरधर्म

दिवाली में किस दिन निकलेगा यम का दीपक? अकाल मृत्यु का भय होगा दूर, जानें तारीख

Last Updated:

Yam Diya 2026 Date: दिवाली में यम का दीपक कार्तिक मा​ह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को निकाला जाता है. यह दीया त्रयोदशी को प्रदोष काल में यानि सूर्यास्त के बाद ही जलाते हैं. इसे घर के बाहर रखा जाता है. यम का दीपक तिल या फिर सरसों के तेल से जला सकते हैं. आइए जानते हैं यम दीपक की तारीख और मुहूर्त.

Zoom

दिवाली 2026: य​म का दीपक कब है? (Photo: AI)

Yam Diya 2026 Date: दिवाली का त्योहार 5 दिनों का होता है, इसमें धनतेरस से लेकर भाई दूज तक उत्सव मनाते हैं. इसमें ही एक दिन यम का दीपक निकालते हैं. इसे यम दीपम या यम का दीया भी कहते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग यम का दीपक जलाते हैं, उनको और उनके परिवार में अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है क्यों​कि इस दीप के जलाने से मृत्यु के देवता यमराज प्रसन्न होते हैं. आइए जानते हैं कि इस साल यम का दीपक कब है? यम का दीपक निकालने का मुहूर्त क्या है?

य​म का दीपक 2026 तारीख

स्कंद पुराण के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यम के लिए दीपक निकालना चाहिए. इस आधार पर पंचांग से देखा जाए तो इस साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर दिन शुक्रवार को सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी. यह तिथि 7 नवंबर दिन शनिवार को सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक मान्य रहेगी.

य​म दीपक का मुहूर्त 2026

6 नवंबर को यम के दीपक के लिए आपको 1 घंटा 18 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त होगा. उस शाम को 5 बजकर 33 मिनट से शाम 6 बजकर 51 मिनट के बीच कभी भी आप यम का दीपक जला सकते हैं.

य​म दीपक कहां रखते हैं?

शुभ मुहूर्त में आप मिट्टी का एक दीपक लें. उसमें तिल या फिर सरसों का तेल डाल दें. रूई की बाती बनाकर उस दीपक में रखें. फिर उसे जलाएं. इस दीपक को यमराज के लिए जलाते हैं. इसे घर के बाहर दक्षिण दिशा में रखा जाता है क्योंकि यह दिशा यमराज की होती है.

य​म दीपक 2026 शुभ समय

य​म दीपक वाले दिन अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. उस दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:52 ए एम से 05:44 ए एम तक है, वहीं निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 39 मिनट से देर रात 12 बजकर 31 मिनट तक है.

त्रयोदशी के दिन सूर्योदय सुबह में 6 बजकर 37 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम को 5 बजकर 33 मिनट पर होगा. उसके बाद से ही प्रदोष काल प्रारंभ हो जाएगा.

य​म दीपक 2026 अशुभ समय

यम दीपक के दिन राहुकाल सुबह में 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. उस दिन यमगण्ड यानि यम का समय दोपहर में 2 बजकर 49 मिनट से शाम 4 बजकर 11 मिनट तक रहेगा.



Source link