Last Updated:
झारसुगुड़ा में यार्ड रिमाडलिंग के कारण धनबाद होकर चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरभंगा-चर्लपल्ली और मालदा-सूरत एक्सप्रेस नवंबर और दिसंबर में अलग-अलग तारीखों पर नहीं चलेंगी. ट्रेनें रद्द रहने से झारखंड से दक्षिण भारत और गुजरात जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
भारतीय रेल की फाइल फोटो
धनबाद: धनबाद के रास्ते चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनों के पहिए नवंबर और दिसंबर महीने में थमने वाले हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे के झारसुगुड़ा में यार्ड रिमाडलिंग का काम चल रहा है. इस वजह से रेलवे ने दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस और मालदा-सूरत एक्सप्रेस के कई फेरे रद्द करने का फैसला किया है. ट्रेनें रद होने की वजह से यात्रियों को कुछ दिनों तक आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ सकती है.
चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस के कई फेरे रद्द
धनबाद होकर सप्ताह में दो दिन चलने वाली दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस नवंबर और दिसंबर महीने में कुल आठ फेरों के लिए रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस: यह ट्रेन 28 नवंबर और इसके बाद 5, 8 व 12 दिसंबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस: यह ट्रेन 1 दिसंबर और इसके बाद 8, 11 व 15 दिसंबर को रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों के बंद रहने से झारखंड से दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
मालदा-सूरत एक्सप्रेस भी कई तिथियों में नहीं चलेगी
धनबाद के रास्ते चलने वाली मालदा टाउन-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस भी अक्टूबर और दिसंबर महीने की अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस: यह ट्रेन 31 अक्टूबर तथा 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 13426 सूरत-मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस: यह गाड़ी 2 नवंबर और इसके बाद 7 तथा 14 दिसंबर को नहीं चलाई जाएगी.
बता दें कि इस ट्रेन के रद्द होने से गुजरात से झारखंड और बंगाल आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी.