Last Updated:
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले हजारों लोगों को दिवाली तक पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि जिस गंग नहर से पानी की सप्लाई होती है, अब उसकी सफाई होने जा रही है. इसके कारण आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी. हालांकि ग्रेटर नोएडा ईस्ट वालों को पानी मिलता रहेगा.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में होने वाली है पानी की किल्लत.
ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में रहने वाले लोगों को दीवाली तक एक खास मुश्किलों का सामना करना पड़ा सकता है. क्योंकि दिवाली तक गंगाजल मिलना मुश्किल होने वाला है. एरिया के यूजीआर का अधूरा काम और मेन लाइन में लीकेज अभी आधा बने हुए हैं. साथ ही अब 25 दिन तक गंग नहर बंद रहेगी. नहर की सफाई के बाद ही पानी आएगा. इसके बाद ही ग्रेनो वेस्ट के लोगों को गंगाजल मिलने की उम्मीद है.
गंग नहर की होगी सफाई
ग्रेटर नोएडा ईस्ट में गंगाजल की आपूर्ति हो रही है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अभी गंगाजल नहीं पहुंचा है. गौड़ चौक तक कई माह पहले गंगाजल पहुंचा दिया गया है. मुख्य पाइप लाइन का परीक्षण किया गया है. गंगाजल की मेन लाइन में तीन-चार जगहों पर लीकेज की समस्या है. साथ ही इस एरिया के मास्टर यूजीआर के बिजली कनेक्शन और लीकेज की समस्या भी है.
25 दिनों तक गंग नहर में नहीं आएगा पानी
इन सब समस्याओं को दूर किया जा रहा है. इसी बीच सफाई के लिए गंगा नहर बंद कर दी गई है. करीब 25 दिन तक नहर में पानी नहीं आएगा. इसी नहर के जरिए ग्रेटर नोएडा के गंगाजल प्लांट को पानी मिलता है. सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि अथॉरिटी की कोशिश है कि इलाके में बेहतर जलापूर्ति हो ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके.