Last Updated:
Schools Closed Today: आज, 22 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सभी स्कूल बंद रहेंगे. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में भी कई स्कूल अब तक बंद हैं. वहीं तेलंगाना में भारी बारिश के चलते भी ज्यादातर क्षेत्रों में स्कूल बंद हैं.
Schools Closed Today: वाराणसी में आज और कल स्कूल बंद हैं
नई दिल्ली (Schools Closed Today). त्योहारों के खूबसूरत मौसम में बच्चों की मौज और पढ़ाई के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नवरात्र की लंबी छुट्टियों के तुरंत बाद स्कूल खुले ही थे कि प्रशासन ने 2 दिन का और अवकाश घोषित कर दिया है. नाटी इमली के ऐतिहासिक भरत मिलाप और एमएलसी चुनाव के साथ-साथ आसमान में होने वाले एयर शो की वजह से स्कूल बंद किए गए हैं. कई अन्य राज्यों में भी स्कूल बंद हैं.
वाराणसी में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल
बनारस के जिला प्रशासन ने नवरात्र के बाद 22 और 23 अक्टूबर को जिले के सभी प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का सख्त आदेश जारी किया है. इसकी मुख्य वजह 22 अक्टूबर को होने वाला नाटी इमली का प्रसिद्ध भरत मिलाप और 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव का मतदान है. डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी, प्राइवेट, सीबीएसई और आईसीएससी.. सभी बोर्ड पर यह नियम लागू होगा. नियमों की अनदेखी करने वालों पर गाज गिरनी तय है.
एयरशो का डबल मजा और ट्रैफिक का हाल
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में छुट्टियों का अपडेट
देश के अन्य क्षेत्रों पर नजर डालें तो छुट्टियों की तस्वीर काफी दिलचस्प है. आंध्र प्रदेश में 10 से 21 अक्टूबर तक लंबी छुट्टियों के बाद स्कूल 22 अक्टूबर से खुलने की उम्मीद है. वहीं तेलंगाना के स्कूल 23 अक्टूबर से खुलेंगे. दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा और autumn vacation का खुमार अभी थमा नहीं है. यहां के कई स्कूल 26 अक्टूबर तक बंद रह सकते हैं और 27 अक्टूबर से पढ़ाई दोबारा पटरी पर लौटने की संभावना है. हालांकि यह हर स्कूल के लिए नहीं है.
पेरेंट्स के लिए जरूरी टिप्स
- कंफर्मेशन जरूरी है: विभिन्न प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के लिए छुट्टी के नियम थोड़े अलग हो सकते हैं. इसलिए बच्चे को स्कूल भेजने से पहले रीओपनिंग डेट जरूर कंफर्म कर लें.
- ट्रैफिक और प्लानिंग: अगर आप वाराणसी में एयरशो देखने जा रहे हैं तो बच्चों की सुरक्षा और भीड़भाड़ से बचने के लिए समय से पहले जाएं और वैकल्पिक रास्ते चुनें.