बिहार में मौसम का मिजाज बदला: 25 अक्टूबर तक रहेगा साफ, 26 और 27 को बारिश के आसार, जानें पटना-गया का तापमान

बिहार में मौसम का मिजाज बदला: 25 अक्टूबर तक रहेगा साफ, 26 और 27 को बारिश के आसार, जानें पटना-गया का तापमान


Last Updated:

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क और साफ बना हुआ है. आगामी 25 अक्टूबर तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, 26 और 27 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. इस दौरान पटना और गया समेत पूरे राज्य में तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बिहार वेदर अपडेट(सांकेतिक फोटो)

पटना: बिहार में इस समय मौसम का मिजाज पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है. राज्य के किसी भी हिस्से में फिलहाल बारिश या आंधी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. अहले सुबह कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल के इलाकों में हल्की ठंडक महसूस हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 21 अक्टूबर को राज्य के किसी भी जिले में बारिश या खराब मौसम दर्ज नहीं किया गया. राजधानी पटना में भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहा और दिन में अच्छी धूप खिली रही.

आज 22 अक्टूबर को भी प्रदेश के सभी 38 जिलों को ‘ग्रीन जोन’ में रखा गया है. अगले कुछ दिनों तक राज्य के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, 26 और 27 अक्टूबर को पटना और आसपास के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी पटना में आज गुरुवार को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. दिन के वक्त तेज धूप निकलने के कारण हल्की गर्मी महसूस हो सकती है. हालांकि, शाम ढलते ही तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. कुछ अन्य पूर्वानुमानों में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की बात कही गई है. आज पटना में बारिश की संभावना बेहद कम है. मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

वहीं, बीते कल के तापमान की बात करें तो पूर्वी चंपारण में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना में 32.8 डिग्री, गया में 31 डिग्री, दरभंगा में 34 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 30.4 डिग्री, भागलपुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया गया.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान?
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राजधानी में 22 से 25 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं.

  • 22 से 24 अक्टूबर: इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
  • 25 अक्टूबर: इस दिन अधिकतम तापमान में एक डिग्री की हल्की गिरावट आ सकती है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस पूरे दौर में आसमान बिल्कुल साफ रहने की संभावना है.

26 और 27 अक्टूबर को बारिश के आसार
बिहार के किसी भी जिले के लिए आज भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. पूरे राज्य में फिलहाल शुष्क मौसम बना रहेगा. उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य तौर पर 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि, पटना के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 26 और 27 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसे पूरे बिहार में भारी बारिश का अलर्ट नहीं माना जाना चाहिए.



Source link