Ratlam News: ‘कोरोना वॉरियर’ बनकर गया चोर! PPE किट पहनकर की ऐसी चोरी, CCTV देख दंग रह गए पुलिस वाले

Ratlam News: ‘कोरोना वॉरियर’ बनकर गया चोर! PPE किट पहनकर की ऐसी चोरी, CCTV देख दंग रह गए पुलिस वाले


Last Updated:

Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. उन्होंने पीपीई किट पहनकर जेवरात की दुकान में सेंध लगाई. इसके बाद करीब दो लाख रुपए के गहने और 20000 रुपए नकद ले उड़े. पुलिस अब चोरों को पकड़ने में जुटी हुई है.

Zoom

PPE किट पहनकर चोरी करने पहुंचे चोर

Ratlam News: रतलाम में बदमाशों ने चोरी के लिए एक ऐसा हथकंडा अपनाया है, जिससे पुलिस भी हैरान रह गई है. यहां बदमाशों ने एक भंडारी ज्वेलरी शॉप में पीपीई कीट पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरी में बदमाशों ने ₹2 लाख से अधिक की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और ₹20 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

कोरोना काल में पहनी जाने वाली पीपीई किट पहनकर की चोरी
दुकानदार ने जब सुबह दुकान खोली तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. लेकिन जब सीसीटीवी खंगाल तो पुलिस भी हैरान रह गई कि बदमाशों ने कैसे बचने के लिए कोरोना काल में पहनी जाने वाली पीपीई किट का सहारा लिया. किट पहनकर ही चोरी की इस वारदात को अंजाम दे डाला. घटना की सूचना पर माणक चौक थाना पुलिस सहित सीएसपी और एडिशनल एसपी राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे. पुलिस बदमाशों की धर पकड़ में जुटी हुई है.

माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि यह वारदात शहर के सर्राफा बाजार से जुड़े चौमुखीपुल क्षेत्र की एक दुकान में हुई. कम से कम दो चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर दुकान में दाखिल हुए थे. वह सोने-चांदी की नकल वाली धातु के दो लाख रुपये के गहने और 20,000 रुपये नकद चुरा ले गए.

चोरों का पता लगाने में जुटी पुलिस
उन्होंने बताया कि चोरों के मोटरसाइकिल से घटनास्थल पर पहुंचने की जानकारी मिली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी हैय पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट का इस्तेमाल आमतौर पर डॉक्टर्स द्वारा संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए किया जाता है.



Source link