‘बेइज्जती बर्दाश्त नहीं, भाई दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे मीका सिंह, मंत्री सुबोध उनियाल से की माफी की मांग


Last Updated:

Mika Singh Demands Apology From Minister: दलेर मेहंदी पर लगे शराब के आरोपों के बाद अब उनके भाई मीका सिंह भड़क गए हैं . सिंगर ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से सरेआम माफी की मांग की है . मीका का कहना है कि दलेर साहब कभी शराब नहीं पीते हैं और स्टेज पर उनकी बेइज्जती करना बिल्कुल गलत है . इस विवाद के बीच कपिल शर्मा समेत कई बड़े सेलेब्स दलेर मेहंदी के समर्थन में उतर आए हैं . नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर-

Top Deals Inside

दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, मंत्री से बोले- माफी मांगो  Zoom

भाई के सपोर्ट में उतरे मिका सिंह (फोटो साभार-X@King Mika Singh)

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों एक बड़े विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं . उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में उनके परफॉर्मेंस के दौरान एक बड़ा हंगामा हो गया था . राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने स्टेज पर जाकर दलेर मेहंदी पर शराब पीने और लिप-सिंक करने के गंभीर आरोप लगाए थे . इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार बहस छिड़ गई है.

अब उनके भाई और सिंगर मीका सिंह ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए मंत्री से माफी की मांग की है .

मीका सिंह ने की मंत्री से माफी की मांग

दलेर मेहंदी पर लगे इन आरोपों के बाद उनके भाई मीका सिंह खुलकर उनके समर्थन में आ गए हैं . मीका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है . इस पोस्ट में मीका ने उन सभी फैंस, दोस्तों और बॉलीवुड कलाकारों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने मुश्किल वक्त में दलेर मेहंदी का साथ दिया है . मीका ने साफ कहा है कि उनके भाई दलेर मेहंदी कभी भी शराब नहीं पीते हैं .

बेइज्जती करना बिल्कुल गलत

मीका सिंह ने उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी बड़े कलाकार को सबके सामने इस तरह से स्टेज पर बेइज्जती करना बिल्कुल भी सही नहीं है . मीका ने लिखा कि स्कूल में अगर कोई टीचर किसी बच्चे को डांट देता है, तो वह भी बड़ी बात बन जाती है . ऐसे में इतने बड़े और दिग्गज कलाकार के साथ ऐसा बर्ताव करना सरासर गलत है . मीका ने मांग की है कि मंत्री को अपनी इस गलती को मानते हुए सार्वजनिक रूप से दलेर मेहंदी से माफी मांगनी चाहिए .



Source link