फायरिंग के 12 घंटे बाद टाइगर श्रॉफ ने स्टेज पर किया परफॉर्म? हिम्मत की दाद दे रहे फैंस, वीडियो वायरल

फायरिंग के 12 घंटे बाद टाइगर श्रॉफ ने स्टेज पर किया परफॉर्म? हिम्मत की दाद दे रहे फैंस, वीडियो वायरल


Last Updated:

Tiger Shroff Dance Video After Firing Incident: टाइगर श्रॉफ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे स्टेज पर हजारों लोगों के सामने परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. लोग दावा कर रहे हैं कि वीडियो टाइगर पर फायरिंग घटना के 12 घंटे के बाद का है. लोग उनके हिम्मत दी दाद द रहे हैं. फिल्मी सितारे भी फायरिंग घटना की निंदा कर रहे हैं और टाइगर श्रॉफ की जिंदादिली की तारीफ कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

टाइगर श्रॉफ को फायरिंग घटना में हल्की-पुल्की चोट आई थी. (फोटो साभार: X@TATUPREM5555)

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना से फिल्मी सितारे और फैंस हैरान हैं. वे सोशल मीडिया पर घटना पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं. विद्युत जामवाल जैसे सितारों ने टाइगर श्रॉफ की हिम्मत की दाद दी और उन्हें बहादुर इंसान बताया. अब सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हजारों लोगों के सामने स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. एक नेटिजेन ने वीडियो के साथ दिए कैप्शन में लिखा, ‘यह इंसान वाकई कमाल का है. अभी एक दिन पहले ही मुंबई में उसके साथ एक घटना घटी और 12 घंटे बाद ही वह जामनगर में स्टेज पर परफॉर्म करने पहुंच गए. टाइगर श्रॉफ एक जिंदादिल इंसान हैं.’ लोग टाइगर श्रॉफ की तारीफ कर रहे हैं.

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग केस की जांच के बीच मुंबई पुलिस ने दावा किया कि यह हमला लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित के इशारे पर किया गया था. पुलिस ने शहर की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट में यह खुलासा किया, जहां एक्टर पर फायरिंग के आरोप में पकड़े गए तीन आरोपियों को पेश किया गया था. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कोर्ट को बताया कि इस घटना में गैंग के कनेक्शन की जांच करना जरूरी है.



Source link