Bettiah: DSP की तेज रफ्तार गाड़ी से बाइक में टक्कर, शख्स की मौत, 6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Bettiah: DSP की तेज रफ्तार गाड़ी से बाइक में टक्कर, शख्स की मौत, 6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


Last Updated:

Bettiah: बेतिया में सड़क हादसे के बाद डीएसपी पर लापरवाही के आरोप लगे हैं. आरोप है कि डीएसपी की तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी. बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे के दौरान डीएसपी ने भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गाड़ी का टायर फट जाने की वजह से भाग नहीं सके. उन्हें लोगों ने धरदबोचा.

Zoom

डीएसपी की कार से टक्कर के बाद बाइक सवार की मौत.

बेतियाः बिहार के बेतिया में भीषण सड़क हादसा हो गया. डीएसपी की तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार मोहम्मद अरमान की मौत हो गई. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलदारी की है. मृतक के भाई मोहम्मद निजामुद्दीन ने डीएसपी की गाड़ी पर लापरवाही से चलाने और पीछे से बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि हादसा डीएसपी की सरकारी गाड़ी से नहीं, बल्कि उनकी निजी गाड़ी से हुआ.

बेलदारी के रहने वाले मो. अरमान बाइक से जियो पेट्रोल पंप की तरफ से आ रहे थे. इसी दौरान पीछे से आई एक गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. मृतक के भाई का आरोप है कि टक्कर के बाद गाड़ी आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थी. लेकिन उसका अगला टायर फट जाने के कारण वह मौके पर ही रुक गई. उनके मुताबिक, गाड़ी में एक महिला, बच्चा और अन्य लोग भी सवार थे.

6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मोहम्मद निजामुद्दीन ने बताया कि हादसे के समय उनके भाई की मौत मौके पर नहीं हुई थी. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. परिवार के मुताबिक, मोहम्मद अरमान अपने पीछे पत्नी, चार बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं. उनकी मौत से परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है.

डीएसपी की गाड़ी की जांच होगी
मुफस्सिल थाने की प्रभारी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि हादसे में शामिल गाड़ी पुलिस की सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि डीएसपी की निजी गाड़ी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. अब जांच के बाद ही हादसे की परिस्थितियों और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.



Source link