भूमिहार, ब्राह्मण, ठाकुर… यूपी में कैसे BJP ने तीनों को साधा, संगठन में मौका, चुनाव से पहले चौका


Last Updated:

BJYM News: भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम का ऐलान हो गया है. इसमें यूपी से 3 पदाधिकारी बनाए गए हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आदेश पर पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है.

Top Deals Inside

भूमिहार, ब्राह्मण, ठाकुर... यूपी में चुनाव का मौका, BJP ने मारा चौकाZoom

भारतीय जनता युवा मोर्चा में यूपी के तीन नेताओं को मौका.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी हर तरह से सियासी समीकरण को साधने में लगी हुई है. चाहे वह राज्यसभा चुनाव में टिकट देना हो या फिर संगठन में नई नियुक्ति करनी हो. बीजेपी ने इन मौकों को खूब भुनाया है. इसी कड़ी में बीजेपी ने मंगलवार को युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया. इसमें यूपी के तीन युवा नेताओं को पदाधिकारी बनाया गया. निखिल मणि तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है. वहीं विनीत वत्स त्यागी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

ब्राह्मण, भूमिहार, राजपूत को साधने की कोशिश
भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा में पदाधिकारियों की नियुक्ति में सर्वण जातियों को साधने की कोशिश की है. इस बार भाजयुमो में यूपी से ब्राह्मण, राजपूत और त्यागी (भूमिहार) समाज को मौका दिया है. इससे पहले जब बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की टीम का ऐलान हुआ था, तब बीजेपी ने ब्राह्मणों के साथ-साथ ओबीसी और एससी-एसटी को भी मौका दिया. इसके अलावा राज्यसभा चुनाव के टिकट बंटवारे में भी जातीय समीकरण को साधे रखा गया. बता दें कि निखिल मणि तिवारी ब्राह्मण हैं. हर्षवर्धन सिंह राजपूत समाज के हैं और विनीत वत्स त्यागी (भूमिहार) समाज के हैं.

भाजयुमो ने सात युवा नेताओं को दिया मौका
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए सात युवा नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा तीन अन्य को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी. भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष हेमांग जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की. जोशी ने एक बयान में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार, कुछ सदस्यों को भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय पदाधिकारी नियुक्त किया जा रहा है तथा अन्य जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

अयोध्या में कितने राजपूतों का साधा
बता दें कि राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिहं राजपूत समाज से आते हैं. हर्षवर्धन सिंह का नाता अयोध्या लोकसभा सीट से है. अयोध्या लोकसभा सीट पर अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक लगभग 25000 से 45000 राजपूत मतदाता हैं. ऐसे में बीजेपी ने इन सभा को साधा है.

बलिया में ब्राह्मणों को साधा
भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने वाले निखिल मणि तिवारी ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखते हैं और पैतृक गांव बलिया जिले में है. ऐसे में निखिल मणि तिवारी को मौका देकर बीजेपी ने करीब सवा तीन लाख ब्राह्मणों को अपने पाले में करने की कोशिश की है. बलिया जिले में ब्राह्मण समाज उम्मीदवारों की हार-जीत तय करने का बूता रखता है.



Source link