Bikaner Murder Case: बीकानेर में चाकूबाजी से युवक की हत्या, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य,आरोपियों की तलाश में जारी

Bikaner Murder Case: बीकानेर में चाकूबाजी से युवक की हत्या, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य,आरोपियों की तलाश में जारी


Last Updated:

Bikaner Murder Case: बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के जालबसर गांव में चाकू मारकर नेमाराम की हत्या कर दी गई, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी कालूराम और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एफएसएल टीम साक्ष्य जुटा रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है.

Zoom

बीकानेर. जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के जालबसर गांव में चाकू मारकर एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर आरोपी कालूराम पुत्र सीताराम और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं. पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, परिवादी सांवरमल पुत्र हरिराम जाट ने बताया कि उसका भाई नेमाराम रात के समय गांव के मुख्य गुवाड़ में मौजूद था.

इसी दौरान आरोपी कालूराम और अन्य लोगों ने कथित तौर पर नेमाराम पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में नेमाराम गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद परिजन उसे गाड़ी से बीरमसर में डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे. वहां से डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल भेज दिया. हालांकि, श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नेमाराम को मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद मामले में पुलिस कार्रवाई शुरू हुई. परिवादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाना अधिकारी कश्यप सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं. मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई है. टीम घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके. पुलिस वारदात के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. हत्या के मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है, मामले में आगे की स्थिति जांच और पुलिस कार्रवाई के बाद स्पष्ट होगी. दूसरी ओर, मृतक नेमाराम का शव श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.



Source link