ब्लू ड्रम के बाद अब बक्सा कांड, लेबर चौक से मजदूरों के लेकर आई पत्नी, फिर वारदात को दिया अंजाम


Last Updated:

उन्नाव जिले में उन्नाव-लालगंज हाईवे पर ललऊखेड़ा चौकी से 500 दूरी पर एक बक्सा मिला. इस बक्से में 32 साल के युवक की लाश मिली, जिससे हड़कंप मच गया. हालांकि पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो युवक के साथ पिछले 8 साल से साथ रह रही थी.

Top Deals Inside

यूपी में ब्लू ड्रम के बाद बक्सा कांड, लेबर चौक से मजदूर लेकर आई थी पत्नीZoom

उन्नाव में हाईवे किनारे मिली बक्से में लाश.

उन्नाव : मेरठ ड्रम कांड के बाद अब उन्नाव मे बक्शा कांड सामने आया है. पुलिस की जांच में वारदात को अंजाम देने वालों के नाम में पत्नी का नाम सामने आया है. आरोपित पत्नी पति की हत्या कर उसकी लाश को बक्शे में डालकर उसे हाईवे किनारे छोड़कर फरार हो गई. वारदात को अंजाम देने के लिए महिला ने बाजार से मजदूरों को घर पर बुलाया था. हालांकि पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

रात को बक्से में मिली लाश
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात को करीब 10 बजे बड़े बक्से में शव को भरकर उन्नाव-लालगंज हाईवे पर ललऊखेड़ा चौकी से 500 दूरी पर फेंक दिया गया. सर्विस लेन पर पड़े बड़े बक्से को देख ग्रामीण हैरान रह गए. हालांकि अनहोनी की आशंका को देखते हुए गांव वालों ने पुलिस को जानकारी दी. बक्सा खोलने पर अंदर 32 वर्षीय युवक का शव पड़ा देख पुलिस भी सन्न रह गई. आंख व कान के पास गंभीर चोट देख ऐसा लग रहा था कि किसी वजनी चीज से वार कर हत्या की गई है.

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक पैंट-शर्ट पहने युवक का सिर पन्नी से लिपटा हुआ था. आंख और कान के पास गंभीर चोट मिली है. एसपी जयप्रकाश सिंह, सीओ विनी सिंह व सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बारीकी से घटना की जांच की. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन किया. राघव रिसार्ट में लगे कैमरों के अलावा आसपास लगे अन्य सीसी कैमरों की पुलिस फुटेज खंगालनी शुरू की गई है. आशंका जताई जा रही है कि किसी दूसरी जगह हत्या कर शव को बक्से में भरा गया और लोडर में रखकर यहां फेंका गया.



Source link