Neeraj Kumar Health Update: मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए नीरज कुमार, एमएलसी चुनाव पर क्या कहा?

Neeraj Kumar Health Update: मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए नीरज कुमार, एमएलसी चुनाव पर क्या कहा?


Last Updated:

Bihar MLC Chunav : बिहार विधान परिषद के सदस्य और JDU नेता नीरज कुमार को बुधवार को पटना के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. अस्पताल से निकलने के बाद वह अपने आवास पहुंचे. नीरज कुमार ने बताया कि उनके हार्ट में पहले से मशीन लगी हुई है और उन्हें झटके आने के बाद एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Zoom

बिहार विधान परिषद के सदस्य और JDU नेता नीरज कुमार को बुधवार को पटना के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.

पटना. बिहार विधान परिषद के सदस्य और JDU नेता नीरज कुमार को बुधवार को पटना के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. अस्पताल से निकलने के बाद नीरज कुमार अपने आवास पहुंचे. उन्होंने अपनी तबीयत को लेकर कहा कि वह पहले से स्वस्थ हैं, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें सावधानी बरतने और अपना ध्यान रखने की सलाह दी है.

नीरज कुमार ने बताया कि उनके हार्ट में पहले से मशीन लगी हुई है. उन्हें झटके आए थे, जिसके बाद एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी है. नीरज कुमार ने कहा कि फिलहाल वह ठीक हैं और पहले से स्वस्थ्य महसूस कर रहे हैं.

MLC चुनाव को लेकर क्या बोले नीरज कुमार?

मेदांता से डिस्चार्ज होने के बाद नीरज कुमार ने MLC चुनाव को लेकर भी बात की. नीरज कुमार ने कहा कि चुनाव की जिम्मेदारी कार्यकर्ता निभा रहे हैं. स्वास्थ्य कारणों से वह फिलहाल ज्यादा लोगों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लगातार चुनावी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और पार्टी के स्तर पर चुनाव को लेकर काम जारी है. बता दें कि बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.

कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

नीरज कुमार के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी के बाद कई JDU और NDA नेताओं ने मेदांता पहुंचकर उनसे मुलाकात की. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बाद JDU विधायक दल के नेता और मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री रामकृपाल यादव समेत कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर नीरज कुमार का हालचाल जाना. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद नीरज कुमार अपने आवास पहुंच गए हैं. अब MLC चुनाव से ठीक पहले उनके स्वास्थ्य को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है. हालांकि उन्होंने खुद कहा है कि डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह दी है.



Source link