20000 पदों पर भर्ती, अनुकंपा नियुक्ति लेटर भी बांटे; CM मोहन यादव ने किया स्कूल बढ़ाने का ऐलान

20000 पदों पर भर्ती, अनुकंपा नियुक्ति लेटर भी बांटे; CM मोहन यादव ने किया स्कूल बढ़ाने का ऐलान


Last Updated:

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग को लेकर हमारी सरकार लगातार काम कर रही है. हम स्कूल शिक्षा में 20000 नई भर्ती निकालने जा रहे हैं. कांग्रेस के शासनकाल में स्कूल शिक्षा के लिए बजट तक नहीं था. अब उससे कई गुना ज्यादा बजट है. इस दौरान सीएम ने अनुकंपा नियुक्ति लेटर भी बांटे हैं.

Zoom

सीएम मोहन यादव ने बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र

(रिपोर्ट-रमाकांत दुबे)

CM Mohan Yadav Distribute Compassionate Letter: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग में 950 से ज्यादा अनुकंपा नियुक्ति लेटर बांटे हैं. इस दौरान शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप भी मंच पर मौजूद रहे हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि ट्राइबल क्षेत्र में स्कूल भवनों को मंजूरी दी जा रही है. स्कूटी और लैपटॉप स्कूली बच्चों को बांटे गए हैं. हमने एक लाख 45 हजार लैपटॉप बांटे हैं.

सीएम ने अनुकंपा शब्द को बताया अटपटा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि परिवार में ऐसे कुछ क्षण आते हैं, जब हमारे परिवार में से कोई बिछड़ जाता है. उनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती. आय का कई बार मुख्य स्रोत भी चला जाता है. परिवार में तकलीफ बढ़ जाती है. पहाड़ टूट पड़ता है, शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता. सरकारी सेवा में यह हमारा परिवार है. मुझे अनुकंपा शब्द पढ़ते हुए अटपटा लगता है. लेकिन यह संसार का कर्म है. नियति से कोई बाहर नहीं हो सकता. हमारी कोशिश है कि अनुकंपा नियुक्ति समय पर मिले ताकि एक सहारा मिले. अनुकंपा नियुक्ति को लेकर बाकी विभागों के दृष्टि से भी शिक्षा विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन हुआ है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अपने-अपने कर्तव्यों का निर्माण करना होगा. जो चले गए हैं. उनका हमें गम है. इस बात का संतोष है कि समय-समय पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है. अभी त्योहारों का समय है. धन की व्यवस्थाओं के साथ त्योहार बनता है. यह एक परिवार की सहभागिता से, जो हो रहा है. एक आशा की उम्मीद जगी है.

स्कूल शिक्षा विभाग का 38000 करोड़ का है बजट
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि धीरे-धीरे कार्य संस्कृति बदल रही है. माहौल बदल रहा है. अवसर उपलब्ध हो रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहे हैं. विभाग भी बदल रहे हैं. स्कूल शिक्षा विभाग का बजट इस साल का 38000 करोड़ का है. 2003 के पहले जो आधा भी नहीं हुआ करता था. इंफ्रास्ट्रक्चर, सुविधाओं, शिक्षा के बेहतरीन माहौल और खेलकूद के साथ हम बढ़ रहे हैं.

200 से ज्यादा खुलेंगे सांदीपानि विद्यालय
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि एमपी में 200 से ज्यादा नए सांदीपानि विद्यालय खुलेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सबको अवसर उपलब्ध हो रहे हैं. स्कूल शिक्षा विभाग का बजट हमने बढ़ाया है. आज 369 सांदीपनि स्कूल मध्य प्रदेश में चल रहे हैं. 85 हजार नियुक्तियां सरकार ने की हैं. 20 हजार और नई नियुक्तियां स्कूल शिक्षा विभाग में होगी.



Source link