ग्रहों के राजकुमार बुध चलेंगे उल्टी चाल! 3 राशियों की मौज, शुरू होगा सफलता…
Last Updated:
Budh Vakri 2026: बुध के वक्री होने के बाद तीन राशि के जातकों के लिए यह शुभ समय नई खुशियां लेकर आ सकता है. हर काम में सफलता मिलेगी. लंबे समय से चल रहे विरोध और अड़चनें खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी. परिवार में मांगलिक आयोजन की संभावना बन रही है.
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को बुध तुला राशि में वक्री होने जा रहे हैं. बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संवाद का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में उनकी चाल में होने वाला यह बदलाव कई राशियों के लिए नई संभावनाओं और पुराने कामों को बेहतर बनाने का अवसर लेकर आ सकता है. दीवाली से ठीक पहले बुध की वक्री चाल शुरू होने से व्यापार और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास रहेगा. इस दौरान सोच-समझकर फैसले लेना, लेनदेन का हिसाब व्यवस्थित रखना और जरूरी कागजातों की जांच करना लाभकारी हो सकता है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, तीन राशि के जातकों को पुराने निर्णयों की समीक्षा करने, अधूरे कार्य पूरे करने और भविष्य की योजनाओं को नई दिशा देने के अवसर मिल सकते हैं.
तीन राशियों को होगा लाभ
वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय नई उम्मीदों और सकारात्मक बदलावों से भरा रह सकता है. परिवार में लंबे समय से चल रही अनबन दूर होने की संभावना है, जिससे आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. वहीं परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी करने वालों को मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलने के संकेत हैं. संतान की ओर से भी कोई सुखद समाचार मिल सकता है.
धनु- बुध का यह अनुकूल परिवर्तन इस राशि के जातकों के जीवन में आगे बढ़ने के नए अवसर लेकर आ सकता है. विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है. विदेश से जुड़े कारोबार और कार्यों में भी सफलता के योग बन रहे हैं. लंबे समय से अटके वीजा और जरूरी कागजी काम पूरे होने की उम्मीद है. धन संबंधी मामलों में सुधार होगा और कमाई के नए रास्ते बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है. वहीं रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं.
कुंभ- इस राशि के जातकों के लिए यह शुभ समय नई खुशियां और सफलताएं लेकर आ सकता है. लंबे समय से चल रहे विरोध और अड़चनें खत्म होने के संकेत हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है और परिवार में मांगलिक आयोजन की संभावना बनेगी. संतान सुख की चाह रखने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है. वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं.