बंगाल की खाड़ी में फिर बवाल, भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट – imd weather today 21 October 2026 bay of Bengal low pressure very heavy rain

बंगाल की खाड़ी में फिर बवाल, भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट – imd weather today 21 October 2026 bay of Bengal low pressure very heavy rain


होमताजा खबरदेश

बंगाल की खाड़ी में फिर बवाल, भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट

Last Updated:

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में फिर से नया तूफान पनप रहा है. मौसम विभाग ने इसके प्रभाव से कई राज्‍यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. खासकर तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं. दूसरी तरफ, जम्‍मू-कश्‍मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली-एनसीआर, उत्‍तर प्रदेश और बिहार में अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

Zoom

बंगाल की खाड़ी में नया तूफान पनप रहा है. (फाइल फोटो)

Aaj Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तमिलनाडु तट के ऊपर अगले 24 घंटों के दौरान निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना प्रबल हो गई है. मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है. IMD के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 26 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 21 से 26 अक्टूबर तक व्यापक बारिश होने का अनुमान है. मौसम संबंधी चेतावनी के अनुसार, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है. 22 अक्टूबर तक कई स्थानों पर बारिश होने तथा कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 23 से 26 अक्टूबर तक भी इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है. वहीं, उत्‍तर और पूर्वी भारत में बारिश का दौर थमते ही ठंड ने दस्‍तक देनी शुरू कर दी है. पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली-एनसीआर से लेकर यूपी, बिहार और झारखंड जैसे राज्‍यों में पारा डाउन हुआ है.



Source link