विश्व के सबसे ऊंचे रावण का पंचकुला में हुआ दहन, 221 फिट थी पुतले ही हाइट, रिमोट का बटन दबाते ही लगी आग

विश्व के सबसे ऊंचे रावण का पंचकुला में हुआ दहन, 221 फिट थी पुतले ही हाइट, रिमोट का बटन दबाते ही लगी आग


Last Updated:

Panchkula Ravan Dahan: पंचकूला में दशहरा महोत्सव के दौरान 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया. शालीमार ग्राउंड में रिमोट कंट्रोल का बटन दबाकर रावण दहन किया गया. इससे पहले जबरदस्त आतिशबाजी हुई. दुनिया के सबसे ऊंचे रावण के पुतले को देखने के लिए पंचकूला समेत पूरे ट्राईसिटी से हजारों लोग पहुंचे.

Zoom

रावण दहन की तस्वीर.

पंचकुला: हरियाणा के पंचकूला में विश्व के सबसे ऊंचे 221 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया. शालीमार ग्राउंड में दशहरा महोत्सव के दौरान रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. रिमोट कंट्रोल से बटन दबाकर रावण का दहन किया गया. इससे पहले मैदान में जबरदस्त आतिशबाजी हुई, जिसने लोगों का ध्यान खींचा.

पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. श्री माता मनसा देवी दशहरा कमेटी और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाट्रिक क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला मुख्य आकर्षण रहा. इतने ऊंचे रावण को देखने के लिए पंचकूला के साथ-साथ पूरे ट्राईसिटी से लोग पहुंचे. मैदान में बड़ी संख्या में लोग जुटे और रावण दहन के पल का इंतजार करते रहे. लोगों में इस विशाल पुतले को करीब से देखने और दहन का नजारा कैमरे में कैद करने को लेकर खास उत्साह नजर आया.

रिमोट से बटन दबाते ही हुआ रावण दहन
कार्यक्रम में रावण के पुतले का दहन रिमोट कंट्रोल के जरिए किया गया. बटन दबाते ही रावण दहन की प्रक्रिया शुरू हुई. इससे पहले की गई आतिशबाजी ने दशहरा महोत्सव का रोमांच और बढ़ा दिया. रंग-बिरंगी रोशनी और आतिशबाजी देखने के लिए लोग मैदान में मौजूद रहे.

हरियाणवी गायक तेजपाल ने बांधा समां
दशहरा महोत्सव में मनोरंजन का भी खास इंतजाम किया गया था. हरियाणवी गायक तेजपाल ने अपने गानों से लोगों का मनोरंजन किया. उनके गीतों पर लोगों ने खूब आनंद लिया. 221 फीट ऊंचे रावण का दहन इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहा. विशाल पुतले, आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पंचकूला में दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया.



Source link