Last Updated:
सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पापा फोन पर बात करने में बिजी हैं, तभी उनकी तीन छोटी बेटियां उनका मेकओवर करने लगती हैं. बच्चियां पापा के बालों में रंग-बिरंगे क्लिप्स और हेयर बैंड लगाती हैं. उनकी मासूम शरारत देखकर यूजर्स हंस रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं.
Cute Viral Video : सोशल मीडिया पर बच्चों की शरारतों से जुड़े वीडियो अक्सर लोगों का दिल जीत लेते हैं. खासकर जब बात पापा और उनकी लाडली बेटियों की हो, तो नजारा और भी खास बन जाता है. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें तीन छोटी बच्चियों ने अपने पिता को ही अपना ब्यूटी पार्लर बना लिया. पापा फोन पर बात करने में व्यस्त हैं और बेटियां उनके बालों को सजाने में जुटी हैं. इस प्यारे से पल को देखकर लोग मुस्कुरा रहे हैं और पिता-बेटियों की इस बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं.
वायरल वीडियो में एक शख्स घर के अंदर फर्श पर बैठकर फोन पर बात करता नजर आता है. वह अपनी बातचीत में इतना व्यस्त है कि पास में मौजूद उसकी तीनों बेटियों को शरारत करने का मौका मिल जाता है. बच्चियां भी बिना देर किए अपने पापा के सिर को सजाने में जुट जाती हैं.
कोई उनके बालों में रंग-बिरंगी हेयर क्लिप लगा रही है, तो कोई हेयर बैंड और बड़ा-सा गुलाबी बो लगाकर उनका लुक बदलने में लगी है. देखते ही देखते पापा का सिर किसी ब्यूटी पार्लर में तैयार किए गए हेयरस्टाइल जैसा नजर आने लगता है. बच्चियों के लिए यह किसी खेल से कम नहीं है, लेकिन उनके पापा के लिए फोन पर बातचीत जारी रखना और उनकी शरारतों को झेलना किसी चुनौती से कम नहीं दिखता.
पापा के एक्सप्रेशन ने जीत लिया दिल
इस वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा पिता के हाव-भाव हैं. वह फोन पर बात करते हुए बीच-बीच में सिर हिलाते हैं और इशारों से बेटियों को रोकने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. मगर बच्चियों का उत्साह कम होने का नाम ही नहीं लेता. वे एक के बाद एक नए हेयर एक्सेसरीज उनके सिर पर लगाती जाती हैं.
The thing which a man craves to achieve! https://t.co/3rFohF1S02