टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पकड़े गए रेहान के बचपन के दोस्त समीर की किडनी खराब? मां बोली- बेटा बेगुनाह

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पकड़े गए रेहान के बचपन के दोस्त समीर की किडनी खराब? मां बोली- बेटा बेगुनाह


Last Updated:

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट है. पकड़े गए सोनीपत के आरोपी रेहान के दोस्त समीर से पूछताछ की जा रही है. वहीं समीर की मां ने कहा उसकी तबियत नहीं सही किडनी खराब है, इलाज चल रहा है.

Zoom

टाइगर श्रॉफ की तस्वीर.

सोनीपत: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में सोनीपत से एक और नाम सामने आया है. पुलिस ने रेहान के बचपन के दोस्त समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. बताया जा रहा है कि समीर और रेहान पहले भी अवैध हथियार के एक मामले में जेल जा चुके हैं. वहीं, समीर के परिवार का कहना है कि उनका बेटा इस मामले में निर्दोष है. मां ने आगे कहा कि मेरे बेटे समीर की तबियत खराब है उसके किडनी इलाज चल रहा है.

रोती हुई मां ने बेटे की बीमारी का हवाला देते हुए उसके लिए इंसाफ की मांग की है. परिवार का दावा है कि जेल से बाहर आने के बाद समीर की रेहान से कोई मुलाकात नहीं हुई. आखिर समीर के परिवार का क्या कहना है और इस पूरे मामले में क्या सामने आया है, देखिए ये रिपोर्ट.

पुलिस ने हिरासत में की पूछताछ
पुलिस ने समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. जानकारी के मुताबिक, समीर और रेहान बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों पहले अवैध हथियार के एक मामले में जेल जा चुके हैं. हालांकि, इस मामले में समीर की भूमिका को लेकर अभी पुलिस की जांच जारी है. दूसरी तरफ, समीर के परिजन उसके निर्दोष होने का दावा कर रहे हैं. समीर की मां अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए रो पड़ीं.

मां बोली बेटा निर्दोष
मां मंजु का कहना है कि उनके बेटे का इस मामले में कोई दोष नहीं है. उन्होंने बताया कि समीर की एक किडनी नहीं है और उसका इलाज चल रहा है. परिवार के मुताबिक, 18 अक्टूबर को पुलिस समीर को घर से लेकर गई थी. मां का कहना है कि समीर और रेहान बचपन में साथ रहते थे, लेकिन काफी समय से दोनों एक दुसरे से दुर रहते है. परिवार का दावा है कि जेल से बाहर आने के बाद समीर, रेहान से कभी नहीं मिला.

रेहान का किडनी का चल रहा इलाज
वहीं समीर की मौसी बबली ने भी उसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह 11वीं कक्षा में पढ़ता है और काफी दिन से किडनी का इलाज चल रहा है. समीर स्कूल से आने के बाद वह पूरा दिन घर पर ही रहता था और बाहर ज्यादा नहीं निकलता था. परिवार का कहना है कि समीर के पास मोबाइल फोन भी नहीं है और घर पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहता है. अब इस पूरे मामले में पुलिस की पूछताछ के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

जांच कर रही पुलिस
फिलहाल टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में समीर से सोनीपत पुलिस पूछताछ जारी है. परिवार जहां उसे निर्दोष बता रहा है, वहीं पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. समीर की भूमिका को लेकर अभी पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और जांच नतीजों का इंतजार है.



Source link