सरफराज खान ने दिया प्रज्ञान ओझा को पहला सिरदर्द, क्या नए चीफ सिलेक्टर भी करेंगे रनमशीन को इग्नोर?

सरफराज खान ने दिया प्रज्ञान ओझा को पहला सिरदर्द, क्या नए चीफ सिलेक्टर भी करेंगे रनमशीन को इग्नोर?


होमखेलक्रिकेट

सरफराज ने दिया प्रज्ञान को पहला सिरदर्द, क्या नए चीफ सिलेक्टर भी करेंगे इग्नोर

Last Updated:

Sarfaraz Khan Ranji Trophy Century: श्रीलंका दौरे पर साई सुदर्शन के इंजर्ड होने के बाद बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वॉड में शामिल किए गए सरफराज खान को न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था. अब दाएं हाथ के इस मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ शतक जड़ चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है.

Zoom

सरफराज खान का रणजी ट्रॉफी में धमाका जारी

बिलासपुर: भारतीय क्रिकेट टीम से लगातार नजरअंदाज किए जा रहे सरफराज खान का बल्ला एकबार फिर गरजा है. रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मुकाबले के तीसरे दिन हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सरफराज ने 154 रन की शानदार पारी खेली. अपने 18वें प्रथम श्रेणी शतक से सरफराज ने नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा को साफ संदेश दे डाला कि उन्हें ज्यादा वक्त तक इग्नोर नहीं किया जा सकता.

19 नवंबर से खेले जाने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह न मिलने के बाद सरफराज खान ने बिलासपुर के लोहनू क्रिकेट ग्राउंड में 228 गेंद में 154 रन बनाने के लिए 19 चौके जमाए. जिससे उनकी टीम को 388 रनों की बड़ी बढ़त मिल गई. वह सिद्धेश लाड की कप्तानी वाली टीम के लिए वे 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साबित हुए.

15 फरवरी 2024 को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज ने तब दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया था. अगस्त 2026 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें तब मौका मिला, जब साई सुदर्शन इंजर्ड होकर बाहर हो गए. हालांकि सरफराज को खेलने का मौका नहीं मिला था.



Source link