Last Updated:
Atar Singh Bhadana Murder Case: भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है. इसमें खदान पर बने रेस्ट हाउस के बाहर कुछ लोग अतर सिंह भड़ाना को जमीन पर गिराकर पीटते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके चेहरे पर लात मारने और पत्थरों से हमला करने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, वीडियो आरोपियों ने ही बनाया था. इस बीच पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों राजवीर और नरेश को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी को करौली बॉर्डर के पास और दूसरे को डीग जिले में उत्तर प्रदेश की सीमा के पास से पकड़ा गया. अब तक इस हत्याकांड में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है.
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुछ लोग खदान पर बने रेस्ट हाउस के बाहर अतर सिंह भड़ाना को जमीन पर गिराकर बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में लोग उनके चेहरे पर लात मारते और पत्थरों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं. इस घटना की भयावहता सामने आने के बाद मामले ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है. न्यूज राजस्थान पर सामने आए इस एक्सक्लूसिव वीडियो में अतर सिंह भड़ाना के साथ की गई मारपीट के दृश्य दिखाई दे रहे हैं.
वहीं, पुलिस ने इस हत्याकांड में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजवीर और नरेश के रूप में हुई है. दोनों से पूछताछ की जाएगी. अब तक इस मामले में पुलिस 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. सामने आए नए वीडियो में खदान पर बने रेस्ट हाउस के बाहर अतर सिंह भड़ाना के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है. वीडियो के मुताबिक, लोग उन्हें जमीन पर पटककर पीट रहे हैं. कुछ लोग उनके चेहरे पर लात मारते नजर आ रहे हैं, जबकि पत्थरों से भी हमला किया जा रहा है. वीडियो में मारपीट की बेरहमी साफ दिखाई देती है.
आरोपियों के द्वारा ही वीडियो बनाने की समाने आ रही बात
इस वीडियो के सामने आने से हत्याकांड के मामले को लेकर नए सवाल खड़े हो रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो आरोपियों ने ही बनाया था. हालांकि, वीडियो किसने बनाया और इसे किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड किया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. वीडियो में दिखाई देने वाली घटनाओं और उसमें शामिल लोगों की भूमिका की पुष्टि भी पुलिस जांच के आधार पर होगी.
राजवीर और नरेश गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी पकड़े
हत्याकांड की जांच में वीडियो अहम
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में सामने आया यह नया वीडियो जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है. इसमें दिखाई दे रही मारपीट की घटनाओं और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा सकती है. साथ ही, वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति और इसके सामने आने की की भी जांच की जरूरत है. फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है. दो नए आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है. पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वारदात में कौन-कौन शामिल था और घटना किस तरह से अंजाम दिया गया.