पटना: बिहार में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है. अब दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है. वहीं, 20 अक्टूबर को बिहार के अधिकतम जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. पटना मौसम विभाग ने आज से 25 अक्टूबर तक बिहार के लिए किसी भी जिले में खराब मौसम रहने की चेतावनी जारी नहीं की है. इसके अलावा आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात की भी कोई आशंका नहीं है.
जानें आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम
आज 20 अक्टूबर को बिहार के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहने वाला है. इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. आज बिहार में अधिकतम तापमान लगभग 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान कई जिलों में 21 से 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. वहीं, दक्षिण-पश्चिम बिहार के कैमूर, बक्सर और रोहतास जैसे जिलों में दिन का तापमान दूसरे क्षेत्रों के मुकाबले थोड़ा अधिक रह रहा है.
पटना, कैमूर, समेत जानें इन जिलों का तापमान
पटना में आज अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जबकि गया में अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है. इसके अलावा कैमूर में पारा 32 से 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. वहीं, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, जहानाबाद और बेगूसराय में भी दिन के समय गर्मी महसूस हो सकती है.
जानें 20 से 25 अक्टूबर तक कैसा रहेगा बिहार का मौसम
बता दें कि अगले 6 दिनों के दौरान बिहार में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है. जहां पटना में अधिकतम तापमान करीब 30 से 31 डिग्री और गया में 30 से 32 डिग्री के आसपास रह सकता है. इन जिलों में सुबह और शाम हल्की धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है. फिलहाल अब बिहार में बारिश या तेज आंधी-तूफान का कोई अलर्ट नहीं है.
करवा चौथ और छठ पूजा पर कैसा रहेगा मौसम
करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को है, जबकि छठ पूजा का मुख्य अर्घ्य नवंबर में होगा. फिलहाल इन त्योहारों की तारीखों के IMD ने अभी तक बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है. जहां त्योहार के नजदीक आते ही आईएमडी द्वारा अलर्ट जारी किया जाएगा. हालंकि बारिश और आंधी-तूफान की कोई संभावना नहीं है.
कुल मिलाकर 20 से 25 अक्टूबर के बीच बिहार में धूप, सामान्य गर्मी और सुबह-शाम अपेक्षाकृत सुहावने मौसम का अनुमान है. ऐसे में IMD ने बिहार के किसी भी जिले के लिए चेतावनी जारी नहीं की है. इस दौरान तापमान और AQI में बदलाव हो सकता है.