Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 20 october 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है..
देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और राशि में चंद्रमा की स्थिति के आधार पर किया जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों की चाल का प्रभाव व्यक्ति के जीवन, करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक संबंधों पर देखने को मिलता है. कभी ग्रहों की अनुकूल स्थिति से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना बनती है, तो कभी छोटी-छोटी परेशानियों के कारण काम में देरी हो सकती है. ऐसे में अगर आप भी अपनी राशि के अनुसार दिन की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार, आज आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र और गण्ड योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं, चंद्रमा मकर राशि में संचार कर रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति कन्या राशि के जातकों के लिए कई मामलों में अनुकूल रहने के संकेत दे रही है.
धार्मिक कार्यों में हो सकते हैं पैसे खर्च
देवघर के ज्योतिषाचार्य सह तीर्थपुरोहित प्रमोद श्रृंगारी ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ रह सकता है. खासकर आर्थिक मामलों, पारिवारिक जीवन और विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. आज आपका मन प्रसन्न रह सकता है और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. पूजा-पाठ, दान-पुण्य या किसी धार्मिक कार्य में धन खर्च हो सकता है, लेकिन इससे आपको मानसिक संतुष्टि और खुशी मिलने की संभावना है. आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन अच्छा रहने के संकेत हैं. धन लाभ के योग बन रहे हैं और आय के किसी अतिरिक्त स्रोत से भी पैसे मिलने की संभावना बन सकती है. अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो आज मानसिक दृढ़ता और धैर्य के साथ प्रयास करने पर उसमें सफलता मिल सकती है. हालांकि, किसी भी आर्थिक फैसले में जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा.
धैर्य से भूमि,भवन या वाहन पर करें धन खर्च
ज्योतिषाचार्य सह तीर्थपुरोहित प्रमोद श्रृंगारी बताते है की कन्या राशि वालों के पारिवारिक जीवन में भी आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. परिवार के सदस्यों के बीच अगर लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, तो उसके समाप्त होने की संभावना है. आपसी बातचीत और समझदारी से रिश्तों में सुधार आ सकता है. इससे घर का माहौल पहले से बेहतर रहने की उम्मीद है. वहीं, भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में निराश होने के बजाय धैर्य बनाए रखें और जरूरी कागजात तथा आर्थिक स्थिति की अच्छी तरह जांच करके आगे बढ़ें. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रह सकता है. किसी परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों को सकारात्मक खबर मिलने की उम्मीद है. पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बनाए रखने और अपनी तैयारी पर भरोसा रखने से लाभ मिल सकता है.
आज का शुभ और अशुभ समय
देवघर के ज्योतिषाचार्य सह तीर्थपुरोहित प्रमोद श्रृंगारी अनुसार, आज दोपहर 3 बजकर 2 मिनट से शाम 4 बजकर 55 मिनट तक राहुकाल रहेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं में राहुकाल को अशुभ समय माना जाता है. इसलिए इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश या अन्य महत्वपूर्ण मांगलिक कार्यों की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है. वहीं, सुबह 6 बजकर 34 मिनट से 8 बजकर 34 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जिसे शुभ समय माना जाता है.इस अवधि में शुभ कार्यों की योजना बनाई जा सकती है. कुल मिलाकर, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन धन लाभ, मानसिक प्रसन्नता और पारिवारिक विवादों से राहत के लिहाज से अच्छा रहने के संकेत दे रहा है.हालांकि, संपत्ति या वाहन की खरीदारी में आने वाली संभावित बाधाओं के बीच धैर्य रखना जरूरी होगा.आज भाग्य 80% आपके साथ देगा.