aaj ka panchang 20 October 2026 | ashwin maas dashmi tithi 2026 muhurat dussehra mangalwar vrat | आज का पंचांग, 20 अक्टूबर 2026

aaj ka panchang 20 October 2026 | ashwin maas dashmi tithi 2026 muhurat dussehra mangalwar vrat | आज का पंचांग, 20 अक्टूबर 2026


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 20 October 2026: आज मंगलवार व्रत के साथ विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि, श्रवण नक्षत्र, कौलव करण, शूल योग, उत्तर का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा मकर राशि में संचार करेंगे तो सूर्य कन्या राशि में विराजमान रहेंगे. आज मंगलवार व्रत के साथ विजयादशमी के पर्व का संयोग बन रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार का दिन रामभक्त हनुमानजी और ग्रहों के सेनापित मंगलदेव की पूजा-अर्चना के लिए विशेष माना जाता है. वहीं, विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस बार मंगलवार व्रत और विजयादशमी के संयोग को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है. ज्योतिषीय मान्यताओं में हनुमानजी की आराधना को मंगल ग्रह से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं और मांगलिक दोष भी खत्म होता है. आज श्रवण नक्षत्र का समय दोपहर 3 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 20 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त आज दोपहर 1 बदकर 59 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 45 बजे मिनट तक रहेगा. अपराह्न पूजा मुहूर्त दोपहर लगभग 1:14 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. आज सुबह 6:34 से 8:20 बजे तक अमृतकाल रहेगा.

ज्योतिषीय मान्यताओं में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह की उपासना के लिए विशेष माना जाता है. मंगलवार और विजयादशमी के दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें. इसके बाद पूजा स्थल पर भगवान हनुमान की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. दीपक जलाकर सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और गुड़-चने या बूंदी के लड्डू अर्पित करें. फिर श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें. अपनी सामर्थ्य और परंपरा के अनुसार भगवान राम के नाम का जाप भी कर सकते हैं. पूजा के अंत में हनुमानजी से परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और संकटों से रक्षा की प्रार्थना करें. ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, पराक्रम और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है. मान्यता है कि हनुमान जी की आराधना करने से मंगल से संबंधित अशुभ प्रभावों को शांत करने में सहायता मिल सकती है. विजयादशमी भगवान श्रीराम की रावण पर विजय और देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय की स्मृति में मनाई जाती है. ऐसे में इस दिन हनुमान जी की पूजा करना भक्ति, सेवा और बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश को याद करने का अवसर है. पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त…

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 20 अक्टूबर 2026
आज की तिथि- नवमी – 12:50 पी एम तक, दशमी तिथि
आज का नक्षत्र- श्रवण – 06:02 पी एम तक, धनिष्ठा नक्षत्र
आज का करण- कौलव – 12:50 पी एम तक, तैतिल – 01:36 ए एम, 21 अक्टूबर तक
आज का योग- शूल – 12:50 ए एम, 21 अक्टूबर तक, गण्ड योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- मकर राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:25 ए एम
सूर्यास्त- 05:48 पी एम
चन्द्रोदय- 02:24 पी एम
चन्द्रास्त- 01:23 ए एम, 21 अक्टूबर

आज के शुभ योग और मुहूर्त 20 अक्टूबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:44 ए एम से 05:35 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:44 ए एम से 12:29 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:00 पी एम से 02:46 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:48 पी एम से 06:13 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:41 पी एम से 12:32 ए एम, 21 अक्टूबर
अमृत काल: 06:35 ए एम से 08:21 ए एम
रवि योग: पूरे दिन

शिववास: गौरी के साथ – 12:50 पी एम तक, सभा में

आज के अशुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर 2026
राहुकाल: 02:57 पी एम से 04:22 पी एम
यमगण्ड: 09:16 ए एम से 10:41 ए एम
गुलिक काल: 12:06 पी एम से 01:32 पी एम
विडाल योग: 06:25 ए एम से 06:02 पी एम
दुर्मुहूर्त: 08:42 ए एम से 09:27 ए एम
वर्ज्य: 10:19 पी एम से 12:02 ए एम, 21 अक्टूबर
दिशाशूल: उत्तर



Source link