Last Updated:
20 October ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: 20 अक्टूबर 2026 का सिंह राशिफल व्यापार में लाभ और खर्चों पर नियंत्रण के संकेत देता है. विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है.
Aaj Ka Singh Rashifal 20 October 2026, Leo Daily Horoscope: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. लेकिन कुछ मामलों में सावधानी बरतें कि भी जरूरत है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज तुला लग्न की पत्रिका बन रही है और मकर राशि उदित हो रही है. आज दशहरा पर्व भी मनाया जाएगा. ग्रहों की स्थिति व्यापार-व्यवसाय में लाभ के नए अवसर दे सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, जबकि विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत होगी. पारिवारिक जीवन में वाणी पर नियंत्रण रखना फायदेमंद रहेगा.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
सिंह राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम महसूस होगा और अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे. दशहरे की छुट्टी के कारण परिवार के साथ समय बिताने और कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. पंचम भाव में राहु का गोचर पढ़ाई से ध्यान भटका सकता है. ऐसे में जरूरी है कि विद्यार्थी मन को एकाग्र रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए दिन राहत देने वाला रहेगा. शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी और आप खुद को अच्छा महसूस कर सकते हैं. पुरानी बीमारियों से परेशान जातकों को भी राहत मिलने के संकेत हैं. हालांकि, दिन अच्छा रहने पर भी अपनी दिनचर्या और खानपान का ध्यान रखें.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
आर्थिक मामलों में सिंह राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर चलना होगा. आमदनी सीमित रहने के साथ खर्च बढ़ सकते हैं. ऐसे में गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. व्यापारियों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रह सकती है और लाभ के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि, दोपहर बाद कारोबार में कुछ कमजोरी देखने को मिल सकती है. इसलिए बड़े सौदे करने या निवेश से जुड़े फैसले लेते समय सावधानी बरतें. अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा करने से बचें. नजदीकी लोगों के साथ भी आर्थिक लेनदेन में सतर्कता रखना बेहतर रहेगा.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में दिन मिला-जुला रह सकता है. माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे, लेकिन पिता के साथ किसी विषय पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. पति-पत्नी के बीच सामान्य स्थिति बनी रहेगी. रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए बातचीत के दौरान वाणी पर नियंत्रण रखें. प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी और पुरानी गलतफहमियां दूर होने से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं.
आज के शुभ अंक और उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 4 है. इसके अलावा 2, 7 और 8 अंक भी शुभ माने गए हैं. दिन को और बेहतर बनाने के लिए भगवान नरसिंह और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करना शुभ फलदायी रहेगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.