Gwalior: CM मोहन यादव के रवाना होते ही GRMC डीन को एडवोकेट ने मारा थप्पड़, मारने की वजह भी बताई


Last Updated:

ग्वालियर के जीआरएमसी ट्रॉमा सेंटर के बाहर डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ को एडवोकेट मनोज शर्मा ने थप्पड़ मार दिया. यह घटना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रवाना होते ही हुई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आरोपी साल 2014 में सहारा प्रमुख पर भी स्याही फेंक चुका है.

Top Deals Inside

Gwalior: CM मोहन यादव के रवाना होते ही GRMC डीन को एडवोकेट ने मारा थप्पड़Zoom

पुलिस हिरासत में आरोपी वकील मनोज शर्मा.

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां जीआरएमसी (GRMC) के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ पर अचानक हमला कर दिया गया. अस्पताल परिसर के बाहर एडवोकेट मनोज शर्मा ने डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ को थप्पड़ मार दिया. इस घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया.

मुख्यमंत्री के रवाना होते ही हमला
यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मिलने पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ग्वालियर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर हादसे के घायलों का हाल जानने और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने आए थे. उनके साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट भी मौजूद थे. जैसे ही मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री अस्पताल से रवाना हुए, एडवोकेट मनोज शर्मा ने डीन को थप्पड़ मार दिया.

अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और हाथापाई
डीन को चांटा लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. वहां मौजूद लोगों ने एडवोकेट मनोज शर्मा की जमकर पिटाई कर दी. इस अचानक हुई हिंसा और हाथापाई से अस्पताल परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने स्थिति को संभाला और आरोपी एडवोकेट मनोज शर्मा को अपनी हिरासत में ले लिया.

भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
हमले के बाद आरोपी मनोज शर्मा ने बयान दिया, ‘ग्वालियर में कदम-कदम पर भ्रष्टाचार है. अब यह शहर काम करने लायक नहीं बचा है’. जांच में सामने आया कि आरोपी एडवोकेट मनोज शर्मा का पुराना रिकॉर्ड भी विवादित रहा है. मनोज शर्मा साल 2014 में सहारा प्रमुख पर भी स्याही फेंक चुका है.

महलगांव भी पहुंचे सीएम मोहन
वहीं शीतला माता मंदिर हादसे में मृत हुए महलगांव के सतेंद्र गुर्जर के घर भी सीएम मोहन यादव पहुंचे. सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मृतक सतेंद्र के घर गए और सतेंद्र की तस्वीर पर पुष्पांजलि की. परिजनों से बातचीत कर शोक व्यक्त किया. सीएम ने कहा, पूरी मध्य प्रदेश सरकार आपके साथ खड़ी है.



Source link