Last Updated:
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में एक आरोपी बिहार का बताया जा रहा है. बिहार के आरोपी के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मीडिया की टीम जब उसके परिजनों के पास पहुंची और उन्हें ऋतिक नाम के आरोपी की फोटो दिखाई तो परिजनों ने साफ बताया कि यह उनके घर का ऋतिक नहीं है.
बेगूसराय: फिल्मी स्टार टाइगर श्रॉफ पर तीन युवक के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. गोलीबारी की घटना के बाद महाराष्ट्र के पुलिस ने तीन युवक को हिरासत में लिया जिसमें एक युवक का नाम बेगूसराय के पिपरा के रहने वाला रामू महतो का पुत्र ऋतिक कुमार महतो के रूप में हुआ. इस घटना को लेकर जब मीडिया के टीम उसके गांव पहुंचा तो उनके परिजनों के द्वारा कुछ भी बताने से इनकार किया और साफ तौर से जो तस्वीर पुलिस के द्वारा जारी किया गया उसे तस्वीर को पहचानने से इनकार किया गया. जिसे बिहार के बेगूसराय का ऋतिक बताया जा रहा है जब उसकी मां से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल एक लड़के का नाम उनके बेटे के नाम से मिलता जुलता है लेकिन उनका बेटा कुकिंग का काम करता है.
ऋतिक नाम के एक लड़के की मां से जब पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि कल से उनकी कल से उनके बेटे से बात नहीं हो पा रही है लेकिन, उनका बेटा ऐसा नहीं कर सकता है. कुछ लोगों का कहना है कि यह तस्वीर रितिक कुमार का ही है. हालांकि परिजनों का दावा है कि पिछले दो-तीन महीने से ऋतिक कुमार मुंबई में खाना बनाने का काम करता था. बीती रात से उसका मोबाइल बंद है और उससे बातचीत नहीं हो पा रही है. लेकिन जिस ऋतिक की तस्वीर परिजनों को दिखाई जा रही है उस ऋतिक को परिजन पहचनाने से इनकार कर रहे हैं.
आपको बता दें कि बेगूसराय में जिस परिवार का ऋतिक को बताया जा रहा है कि उस घर के लोग एक छोटी सी दुकान चलाकर अपना गुजारा करते हैं. उन्हें जैसे ही यह जानकारी मिली की ऋतिक नाम के लड़के का नाम एक गोलीबारी में आया है वह दुकान बंद कर पूरा परिवार बेगूसराय से कहीं और चला गया है. हालांकि, तस्वीर के आधार पर अभी भी परिजन कह रहे हैं कि यह उनका बेटा नहीं है.